सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन (Secured loan and Unsecured loan) क्या होता हैं, लेकिन उसे पहले हम जानते हैं, की ये लोन कौन देता हैं?
ये हमें बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनैन्स कंपनियों द्वारा लोन दिया जाता हैं। ताकि ग्राहकों को मदद मिल सके।
जब आप किसी तरह के लोन लेते हैं, तो वो दो श्रेणी के अंतर्गत आता हैं, एक सिक्योर्ड लोन और दूसरा अनसिक्योर्ड लोन, इन दोनों के अंदर ही सारे लोन आते हैं, और इस लोन के बारे में जानते हैं, की क्या होता हैं, क्या फायदे और नुकसान हैं, दोनों में क्या अंतर होता हैं।
सिक्योर्ड लोन (Secured Loan)
सिक्योर्ड लोन का मतलब आप नाम से ही समझ सकते हैं कि ये सुरक्षित होते हैं, क्योंकि जब आप बैंक से किसी भी तरह का लोन लेते हैं, तो आपको उस लोन के बदले में अपनी संपत्ति गिरवी रखनी होगी या किसी को गारंटी के तौर पर रखना होगा। उदाहरण के लिए, अगर आप घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेते हैं, तो आपके घर के दस्तावेज़ों पर बैंक का तब तक अधिकार रहेगा, जब तक आप उनका लोन नहीं चुका देते।
सिक्योर्ड लोन के लाभ (Advantages Of Secured Loan In Hindi)
सिक्योर्ड लोन (Secured Loan) के फायदे बहुत सारे हैं,
- सिक्योर्ड लोन में सबसे बड़ा फायदा यह की आपको इसमें कम व्याज देना होता हैं।
- आपका क्रेडिट/सीबील स्कोर अच्छा हैं, तो आपको कम व्याज पर लोन मिल जाएगा।
- सिक्योर्ड लोन में आपको ज्यादा राशि(Amount) का लोन मिल सकता हैं।
- सिक्योर्ड लोन आसानी से मिल जाता हैं।
- सिक्योर्ड लोन में आपको टैक्स बेनेफिट्स भी मिलता हैं।
- सिक्योर्ड लोन हर कोई ले सकता हैं, सेेलेरी या नॉन सेेलेरी वाले भी ले सकते हैं।
- लोन की अवधि को चुकाने में अधिक समय मिल जाता हैं।
Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं
सिक्योर्ड लोन के हानि (Disadvantages Of Secured Loan In Hindi)
सिक्योर्ड लोन के नुकसान
- सिक्योर्ड लोन में बहुत सारे दस्तावेज़ जमा करना परता हैं।
- यदि आप लोन को समय पर भूकतान नहीं कर पाते है, तो जो आप ने लोन लेते समय जो गिरवी रखा था वो जब्त हो जाने की संभावना बढ़ जाती हैं।
सिक्योर्ड लोन(secured Loan) में क्या क्या गिरवी रख सकते हैं? (What can be pledged in a secured loan?)
- सिक्योर्ड लोन में आप घर, कमर्शियल बिल्डिंग और जमीन भी गिरवी रख सकते हैं।
- म्यूचूअल फंड(Mutual Fund), स्टॉक(Stock), बॉन्ड(Bond)।
- लाइफ इन्श्योरेन्स(Life Insurance), सोना(Gold) और कीमती पथर।
म्यूचुअल फंड में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language || शेयर मार्केट (Share Market) में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: शेयर मार्केट का गणित, जिससे आप करोड़पति बन सकते है (Mathematics of Share Market, Which can Make You a Millionaire) || Sovereign Gold Bond में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language
सिक्योर्ड लोन में कोन-कोन से लोन आते हैं (Secured Loan Type In Hindi)
- होम लोन (Home Loan)
- लोन अगैन्स्ट प्रॉपर्टी (Loan Against Property)
- लोन अगैन्स्ट इन्श्योरेन्स पॉलिसी (Loan Against Insurance Policy)
- गोल्ड लोन (Gold Loan)
- लोन अगैन्स्ट म्यूचूअल फंड (Loan Against Mutual Fund)
- लोन अगैन्स्ट फिक्स्ड डिपाज़ट (Loan Against Fixed Deposit)
- कार लोन (Car Loan)
- व्यापार लोन (Business Loans)
- बंधक लोन (Mortgage Loans)
- सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड (Secured Credit Card)
- Bad क्रेडिट लोन(Bad Credit Loans)
सिक्योर्ड लोन के लिए योग्यता शर्तें (Eligibility Criteria for Secured Loan in Hindi)
हर तरह के सिक्योर्ड लोन के लिए योग्यता शर्ते अलग-अलग होती हैं, लेकिन कुछ सामान्य शर्ते भी हैं।
- आवेदक की उम्र 18 या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक भारत का निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के संपत्ति होनी चाहिए, जिसका राशि लोन के राशि के बराबर या उससे ज्यादा होना चाहिए।
- अधिकांश बैंकों और उधारदाताओं के लिए आवेदक की न्यूनतम वार्षिक आय 3 लाख या उससे अधिक रुपये होनी चाहिए, प्रति वर्ष।
- व्यावसायिक लोन (Business Loan) के मामले में व्यवसाय कम से कम 3 साल से चल रहा हो और प्रॉफ़िट में हो।
- सिक्योर्ड लोन में वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी दोनों आवेदक को प्रत्येक प्रकार के ऋण के लिए आवश्यक योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।
सिक्योर्ड लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज (Documents Required for Secured Loan)
प्रत्येक प्रकार के सिक्योर्ड लोन के लिए अलग-अलग दस्तावेजों को जमा करना होता हैं।
होम लोन (Home Loan)
- आईडी प्रमाण (ID Proof) :- होम लोन में आपको आईडी प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक प्रूफ देना होता हैं।
- आयु प्रमाण (Age Proof):- पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण (Residence Proof):- पासपोर्ट / लीज एग्रीमेंट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक / यूटिलिटी बिल (पानी बिल, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, गैस बिल)।
- आय प्रमाण (Income Proof):- 1. नौकरी पेशा वाले को 2 माह पुरानी सैलरी स्लिप, 3 साल का ITR(Income Tax Return) File, फॉर्म 16 के अलावा पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप। 2. व्यावसायिक पेशा वाले को 3 साल का ITR(Income Tax Return) File, C.A. द्वारा प्रमाणित कंपनी का प्रॉफ़िट एण्ड लॉस विवरण(Profit and Loss Statement) बैलेंस शीट(Balance Sheet)।
- प्रॉपर्टी के कागजात (Property Papers):- प्रॉपर्टी के सारे कागजात को बैंक में जमा करना होगा।
- अन्य दस्तावेज(Other Documents):- 1. पासपोर्ट साइज़ फोटो, 2. हस्ताक्षर प्रमाण, 3. भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म।
कार लोन (Car Loan)
- आईडी प्रमाण (ID Proof) :- होम लोन में आपको आईडी प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक प्रूफ देना होता हैं।
- आयु प्रमाण (Age Proof):- पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण (Residence Proof):- पासपोर्ट / लीज एग्रीमेंट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक / यूटिलिटी बिल(पानी बिल, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, गैस बिल)।
- आय प्रमाण (Income Proof):- पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप / ITR(Income Tax Return) File / फॉर्म 16 ।
- बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement):- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट।
- अन्य दस्तावेज(Other Documents):- 1. पासपोर्ट साइज़ फोटो, 2. हस्ताक्षर प्रमाण, 3. भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म।
बिज़नेस लोन (Business Loan)
- आईडी प्रमाण (ID Proof) :- होम लोन में आपको आईडी प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक प्रूफ देना होता हैं।
- निवास प्रमाण (Residence Proof):- पासपोर्ट / लीज एग्रीमेंट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक / यूटिलिटी बिल(पानी बिल, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, गैस बिल)।
- कंपनी प्रोफाइल (Company Profile):- कंपनी के सर्विस और उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी।
- आय प्रमाण (Income Proof):- 3 साल का ITR(Income Tax Return) File, C.A. द्वारा प्रमाणित कंपनी का प्रॉफ़िट एण्ड लॉस विवरण(Profit and Loss Statement) बैलेंस शीट(Balance Sheet)।
- मैनेजमेंट (Management):- प्रमोटर की प्रोफाइल
- बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement):- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट।
- अन्य दस्तावेज (Other Documents):- 1. पासपोर्ट साइज़ फोटो, 2. हस्ताक्षर प्रमाण, 3. भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म।
अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loan)
अनसिक्योर्ड लोन लेने के लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं हैं, लेन्डर आपके लोन को सुनिश्चित करने के लिए आपका क्रेडिट/सीबील स्कोर को चेक करता हैं कि आप लोन का भूकतान करने में सक्छम हैं या नहीं अनसिक्योर्ड लोन के लिए 750 या उसे अधिक स्कोर बनाए रखना जरूरी होता हैं।
अनसिक्योर्ड लोन के लाभ (Advantages Of Unsecured Loan In Hindi)
- अनसिक्योर्ड लोन का सबसे बड़ा फायदा ये हैं, इसमे किसी तरह का संपत्ति को गिरबी नहीं रखना परता हैं।
- अनसिक्योर्ड लोन लेने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं होता हैं, आप ऑनलाइन ही अप्लाइ कर सकते हैं।
- इसमे आपको किसी तरह की संपत्ति जब्त होने खतरा नहीं होता हैं।
- यदि आप अनसिक्योर्ड लोन को जल्दी चुका देते हैं, तो आपका CIBIL स्कोर अच्छा रहेगा और अगली बार आपको बड़ा लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
- आपकी तनखा (Salary) जितना ज्यादा होगा, तो लोन भी आपको ज्यादा मिलेगा।
अनसिक्योर्ड लोन के हानि (Disadvantages Of Unsecured Loan In Hindi)
- अनसिक्योर्ड लोन में ब्याज दर ज्यादा देना होता हैं, सिक्योर लोन के मुकाबले में ।
- अनसिक्योर्ड लोन कम समय के लिए दिया जाता हैं।
- आपको किसी तरह का टैक्स में छूट नही मिलेगा।
- अनसिक्योर्ड लोन में आपको लोन राशि भी कम मिलती हैं।
अनसिक्योर्ड लोन में कोन-कोन से लोन आते हैं (Unsecured Loan Type In Hindi)
- पर्सनल लोन (Personal Loan)
- फ्लेक्सि लोन (Flexi Loan)
- एजुकेशन लोन (Education Loan)
- वाहन लोन (Vehicle Loan)
- शॉर्ट-टर्म लोन (Short-Term Loan)
अनसिक्योर्ड लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज और योग्यता शर्तें (Documents Required And Eligibility Criteria for Unsecured Loan in Hindi)
प्रत्येक प्रकार के अनसिक्योर्ड लोन के लिए अलग-अलग दस्तावेजों को जमा करना होता हैं। हम कुछ प्रमुख संस्थान सामान्य तौर पर मांगते हैं
- आईडी प्रमाण (ID Proof) :- अनसिक्योर्ड लोन में आपको आईडी प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक प्रूफ देना होता हैं।
- आयु प्रमाण (Age Proof):- पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण (Residence Proof):- पासपोर्ट / लीज एग्रीमेंट / ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / बैंक पासबुक / यूटिलिटी बिल(पानी बिल, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, गैस बिल)।
- आय प्रमाण (Income Proof):- 3 माह पुरानी सैलरी स्लिप, 6 महीने का बैंक स्टैटमेंट , 2 साल का ITR(Income Tax Return) File, फॉर्म 16 ।
- आवेदक आयु (Applicant Age):- आवेदक की आयु 21वर्ष से 60वर्ष के बीच होना चाहिए।
- सीबील स्कोर (cibil score):- आवेदक का सीबील स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए।
- अन्य दस्तावेज (Other Documents):- 1. पासपोर्ट साइज़ फोटो, 2. हस्ताक्षर प्रमाण, 3. भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म।
सिक्यॉर्ड और अनसिक्योर्ड लोन में अंतर – Difference Between Secured Loan and Unsecured Loan in Hindi
| सिक्योर्ड लोन (Secured Laon) | अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loan) | |
|---|---|---|
| 1- संपत्ति | सिक्योर्ड लोन में आपको अपने संपत्ति को गिरवी रकने परते हैं, लोन लेते समय | अनसिक्योर्ड लोन में आपको किसी तरह का संपत्ति को गिरवी नहीं रखना होता हैं। |
| 2- ब्याज | आपको सिक्योर्ड लोन में कम व्याज दर पर लोन मिल जाता हैं। | अनसिक्योर्ड लोन में आपको ज्यादा ब्याज दर देना होता हैं। |
| 3- समय | सिक्यॉर्ड लोन में आपको लंबे समय के लिए लोन मिलता हैं। | अनसिक्योर्ड लोन में आपको कम समय के लिए लोन मिलता हैं। |
| 4-कागजी कारवाई | सिक्योर्ड लोन में अधिक कागजी कार्रवाई शामिल होती है, इसलिए लोन प्राप्त करने में अधिक समय लगता है। | अनसिक्योर्ड लोन में किसी तरह का कागजी कारवाई नहीं होती हैं, और इसमें जल्दी लोन भी मिल जाता हैं। |
| 5-टैक्स में छूट | सिक्योर्ड लोन में टैक्स में छूट मिलता हैं । | अनसिक्योर्ड लोन में टैक्स में छूट नहीं मिलता हैं। |
| 6-नुकसान | लोन की राशि न चुकाने पर संपत्ति जब्त हो सकती हैं। | लोन की राशि न चुकाने पर संपत्ति खोने का डर नहीं हैं। |
| 7-उदाहरण | होम लोन, लोन अगैन्स्ट प्रॉपर्टी, लोन अगैन्स्ट इन्श्योरेन्स पॉलिसी, गोल्ड लोन, लोन अगैन्स्ट म्यूचूअल फंड, लोन अगैन्स्ट फिक्स्ड डिपाज़ट, कार लोन, व्यापार लोन, बंधक लोन(Mortgage Loans), सिक्योर्ड केडिट कार्ड लोन, Bad क्रेडिट लोन। | पर्सनल लोन, फ्लेक्सि लोन(Flexi Loan), एजुकेशन लोन, वाहन लोन, शॉर्ट-टर्म लोन |