लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी क्या हैं? इसके लाभ, हानि, योग्यता शर्ते, दस्तावेज क्या क्या हैं। (What is a loan against property? What are its advantages, disadvantages, eligibility criteria, and documents?)

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी क्या हैं? (Loan Against Property)

अगर हम सरल शब्दों में लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी को समझें तो आप किसी प्रॉपर्टी (Loan Against Property) को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, यह प्रॉपर्टी आवासीय (Residential), वाणिज्यिक (Commercial) या औद्योगिक (Industrial) हो सकती है, बैंक आपकी प्रॉपर्टी के सभी दस्तावेज तब तक अपने पास रखता है जब तक आप लोन की राशि नहीं चुका देते।

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लाभ (Loan Against Property advantages)

  • इसमें लोन राशि अधिक मिलती हैं क्यूकि इसे संपत्ति के बदले में दिया जाता हैं।
  • इसमें ब्याज दर कम होती हैं, अन्य लोन के मुकाबले ।
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (Loan Against Property) की अवधि 20 साल तक होती हैं, तो इसमें आपको कम ब्याज और आसानी से लोन का भुगतान करने की सुविधा मिलता हैं।
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा हैं, यदि आपको किसी दूसरे बैंक में पहले वाले बैंक से कम ब्याज दर में लोन मिल रहा हैं तो आप लोन को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में दिये गए ब्याज पर आपको टैक्स में छूट मिलती हैं, यदि आप लोन राशि का उपयोग नए घर खरीदने के लिए करते हैं, तो धारा 24 के तहत लोन पर दिये गए ब्याज पर आपको टैक्स में ₹2 लाख तक छूट मिलता हैं।

फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) की पूरी जानकारी, फायदे, ब्याज दरों की तुलना, योग्यता शर्तें और आवश्यक दस्तावेज़ जानें

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के हानि (Loan Against Property Disadvantages)

  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी मेंआपकी संपत्ति को गिरवी रखा जाता हैं, यदि लोन न चुकाने पर आपकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाता हैं।
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में आपको प्रोसेसिंग फीस देनी परती हैं जितना भी आपने लोन लिया हैं उसका 1% फीस देनी परती हैं।

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की योग्यता शर्ते (Loan Against Property Eligibility Criteria)

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी योग्यता शर्ते बैंक और अन्य लोन योजनाओ के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं। हालाँकि, कुछ सामान्य लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की योग्यता शर्ते निम्नलिखित हैं।

  1. राष्ट्रीयता: भारत के नागरिक होना चाहिए।
  2. आयु सीमा: लोन लेने वाले की उम्र 18 से 70 की बीच होनी चाहिए।
  3. सिबिल स्कोर: सिबिल स्कोर 750 से अधिक होनी चाहिए।
  4. नौकरी पेशा, व्यापारी पेशा:
    • लोन लेने वाले व्यक्ति नौकरी या व्यापारी पेशा वाले को 1 साल या उसे अधिक का अनुभव होना चाहिए।
    • नौकरी या व्यापारी पेशा वाले की आय कम से कम ₹12000 की प्रति माह और ₹1.5 लाख प्रति वर्ष होनी चाहिए।
  5. योग्य लोन राशि: इस लोन में आप ₹25 करोड़ तक लोन मिल सकता हैं।
  6. लोन टू वैल्यू रेश्यो: संपत्ति के मूल्य का 75% तक का लोन मिल सकता हैं।
  7. संपत्ति की प्रकार: आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक को गिरवी रख कर आप लोन ले सकते हैं।

इनके अलावा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की योग्यता शर्ते इस पर निर्भर करती हैं की आप किस प्रकार की संपत्ति के अगेंस्ट में लोन ले रहे हैं, और कहा से लोन ले रहे हैं।

Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी जरूरी दस्तावेज (Loan Against Property Required Documents)

  • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
  • आयु प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, 10वी कक्षा की मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
  • आय प्रमाण(नौकरी पेशा): फॉर्म 16 की कॉपी, पिछले महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न (Income Tax Return) ।
  • आय प्रमाण(गैर-नौकरी पेशा): पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न(Income Tax Return), कंपनी/ फर्म की बैलेंस शीट, प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट स्टेटमेंट, बिज़नेस लाइसेंस और बिज़नेस के पते का प्रमाण।
  • संपत्ति से संबंधित दस्तावेज: घर निर्माण में होने वाले खर्चे का विस्तृत अनुमान, रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट, अलॉटमेंट लैटर और बिल्डिंग प्लान की मंज़ूरी की कॉपी, बिल्डर से NOC(No Objection Certificate)।

नोट: उपरोक्त सूची केवल सांकेतिक है, बैंक/लोन देने वाली संस्था अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकती है।

सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन (Secured loan and Unsecured loan in Hindi )

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर ब्याज दर (Interest Rate on Loan Against Property)

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में ब्याज दर बैंक और अन्य फाइनेंस कंपनी की अलग-अलग होती है, ब्याज दर इस पर भी निर्भर करता हैं, कि आपकी लोन की राशि कितना चाहिए, और वापसी की अवधि भी ब्याज दर पर काफी प्रभाव डालती हैं, इसलिए लोन लेते समय ब्याज दर को सावधानीपूर्वक चेक कर लेना चाहिए।

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी EMI कैलकुलेटर (Loan Against Property EMI Calculator)

अगर आपने बैंक से लोन लिया है तो आपको हर महीने जो किस्त चुकानी होती है उसे EMI यानी इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट कहते हैं।

EMI कैलकुलेट करने का फार्मूला

EMI कितनी भरनी है इसकी गणना निम्न सूत्र द्वारा की जाती है

EMI = P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N- 1]

इस सूत्र में

  • P = मूल राशि,
  • R = मासिक ब्याज दर,
  • N = लोन अवधि ।
Rate this post