PPF account for minors:- पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना सबसे सुरक्षित और लाभदायक विकल्प है क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित है और सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी देता है। एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही पीपीएफ खाता खोला जा सकता है, लेकिन नाबालिग बच्चों के नाम पर भी पीएफ खाता खोला जा सकता है। जब कोई बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो उसका पीएफ खाता उसके नाम पर स्थानांतरित कर दिया जाता है, यानी वह अपना खाता खुद संभाल सकता है। हालाँकि, 18 साल की उम्र से पहले, केवल उसका अभिभावक ही उसके खाते का प्रबंधन कर सकता है।
बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट के नियम (Rules of PPF Account for Minors)
- बच्चे के जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक में आप किसी भी समय अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- आप मात्र 500 रुपये से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
- आप अपने पीपीएफ खाते में हर साल न्यूनतम ₹500 से अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं।
- बच्चो के लिए केवल उनके माता – पिता ही उनका पीपीएफ खाता खोल सकते है या कानूनी अभिभावक।
- पीपीएफ खाते को 15 साल बाद ही बंद करा सकते है, यदि बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए पैसे की जरूरत हो तो उस समय आप बंद कर सकते है।
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड क्या है, इसे जानने के लिए पढ़े : पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड: आवश्यक दस्तावेज़, योग्यता शर्तें, बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें, पैसे निकालने की प्रक्रिया (Public Provident Fund: Documents Required, Eligibility Criteria, How to Check Balance Online, Withdrawal Process )
नाबालिगों के लिए पीपीएफ अकाउंट योग्यता शर्ते (PPF account eligibility criteria for minors)
नाबालिको के लिए पीपीएफ खाता खोलने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा किया जाना चाहिए :–
- जो व्यक्ति भारतीय निवासी हैं, वे सार्वजनिक भविष्य निधि के तहत अपना खाता खोल सकते हैं और टैक्स फ्री रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
- केवल बच्चे के माता – पिता ही खोल सकते है या जो बच्चे के अभिभावक है वही खाता खोल सकते हैं।
- नाबालिग बच्चे की ओर से अकाउंट का संचालन करने वाला व्यक्ति उनके माता – पिता या कानूनी अभिभावक होना चाहिए।
- पीपीएफ खाता को नाबालिग बच्चे के दादा-दादी द्वारा तब तक संचालित नहीं किया जा सकता है, जब तक कि वे माता – पिता की मृत्यु के बाद कानूनी संरक्षक न हों।
- खाता खोलने समय आपको एक नॉमिनी रजिस्टर्ड करवाना चाहिए।
नाबालिगों के लिए PPF Account for Minors अकाउंट कैसे खोलें?
PPF Account for Minors का खाता खुलवाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा ।
- पीपिएक खाता खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस से फॉर्म प्राप्त करे।
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़े और दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- फॉर्म को उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करे जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस से फॉर्म को लिए थे ।
- इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी।जानकारी सही पाई जाने पर आपका अकाउंट खोल दिया जाएगा।
PPF Account for Minors के लिए आवश्यक दस्तावेज़
नाबालिग बच्चे के माता-पिता / अभिभावक निम्नलिखित दस्तावेज प्रदान करें :–
- माता पिता या अभिभावक का आधार कार्ड,
- अभिभावक के केवाईसी दस्तावेज (फोटो सहित),
- नाबालिग बच्चे का आयु प्रमाण (आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र)
टैक्स में लाभ (Tax Benefits PPF Account for Minors)
PPF Account for Minors में किए गए निवेश और मच्योरिटी राशि पर लगने वाला ब्याज दोनों टैक्स-फ्री होते हैं। इसके अतिरिक्त, धारा 80C के तहत, PPF Account for Minors खाते में निवेश पर सालाना ₹1.5 लाख रुपये तक की टैक्स पर कटौती मिलती है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल एक पीपीएफ खाताधारक (या तो संरक्षक या नाबालिग) 1.5 लाख रुपये की कटौती सीमा का लाभ उठा सकता है।