Candlestick Chart पैटर्न एक Technical Analysis है, जो ट्रेडर को उनके सही ट्रेड करने में सहायता करता है। Candlestick Pattern दो प्रकार के होते है, एक Single Candlestick Pattern और दूसरा Double या Multiple Candlestick Pattern आज हमलोग बेयारिस एन्गल्फिंग पैटर्न (Bearish Engulfing Candlestick Pattern) के बारे में समझेंगे जो एक Double Candlestick Pattern है।
Candlestick Chart के बुनयादी जानकारी के लिए जरुर पढ़े: Basic Knowledge Of Candlestick / Candlestick का बुनियादी ज्ञान
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक (Bearish Engulfing Candlestick)
Bearish Engulfing Candlestick का यदि हिंदी में मतलब निकाला जाये तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है Bearish जिसका अर्थ होता है मंदी और Engulfing जिसका अर्थ होता है निगलना या खा जाना इससे यह समझ में आता है की Bearish Engulfing एक मंदी का कैंडल (Bearish Candle) है जो किसी कैंडल को निगल लेता है या खा जाता है।
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडल (Bearish Engulfing Candle) एक Double Pattern Candlestick है। जो दो कैंडल से मिलकर बनता है। इसमें एक हरा और एक लाल कैंडल होता है। जिसका निर्माण एक Up Trend के बाद होता है। एक Bearish Engulfing Candle के निर्माण के बाद Chart में Price के निचे की और जाने का अनुमान लगाया जाता है।
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक का निर्माण (Formation of Bearish Engulfing Candlestick)
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडल (Bearish Engulfing Candle) एक मंदी का संकेत वाला कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो की एक तेजी के ट्रेंड (Up trend) के बाद बनता है। Bearish Engulfing Candle एक Bearish Reversal (मंदी का दौर) का संकेत देता है। जिसके निर्माण के बाद यह माना जाता है की अब Chart में विक्रेताओ (Sellers) का प्रवेश हो गया है, जो मूल्य को निचे लेजा सकते है।
जब Chart में एक Up Trend चल रहा हो और एक छोटा हरा कैंडल का निर्माण चार्ट के एक Resistance या Swing High पर होता है, जो यह दर्शाता है की अब खरीदारों का चार्ट (Chart) से पकर कम हो रहा है।
यदि ठीक इसके बाद ही एक बड़ा लाल कैंडल (Big Red Candle) का निर्माण होता है, जो पिछला हरा कैंडल को पूरी तरह से अपने अन्दर समा (Engulf) लेता है, तब इससे यह साबित होता है की अब Chart में विक्रेताओ (Sellers) का प्रवेश हो गया है, जो मूल्य (Price) को निचे की और ले कर जा सकते है, तब इसे ही बेयारिस एन्गाल्फिंग कैंडल (Bearish Engulfing Candle) कहा जाता है।
इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: उल्टा हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Inverted Hammer Candlestick
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक की पहचान (Identification of Bearish Engulfing Candlestick)
Bearish Engulfing Candle में दो कैंडल होते है एक छोटा हरा कैंडल (Small Green Candle) और उसके ठीक बाद एक बड़ा लाल कैंडल (Big Red Candle) जिसको Chart में देखने से ऐसा प्रतीत होता है, जैसे लाल कैंडल ने हरे कैंडल को निगल लिया है या Engulf कर लिया हो और फिर ऐसा प्रतीत होता है हरा कैंडल पूरी तरह से लाल कैंडल के भीतर समा गाया है।
Bearish Engulfing Candle में जो हरा कैंडल बनता है उसमें एक Upper Wick (ऊपरी छाया) और Lower Wick (निचली छाया) हो सकता है परन्तु इसके Wick की लम्बाई अधिक नहीं होनी चाहिये। इसके बाद जो बड़ा लाल कैंडल का निर्माण होता है वह कैंडल के Body का Size (आकार) उसके पहले वाले हरे कैंडल के संपूर्ण आकार से थोरा सा ज्यादा होना चाहिये तभी यह एक Bearish Engulfing Candle माना जायेगा और इसका निर्माण एक Up Trend के बाद होना चाहिये।
उदहारण के लिए Chart में एक Up Trend चल रहा है और एक छोटा हरा कैंडल का निर्माण होता है जिसका Body का Size 40 Point है और जिसका Upper Wick: 5 Point, Lower Wick: 3 Point का होता है। इसेक बाद जो लाल कैंडल का निर्माण होता है उस कैंडल के Body का Size कम से कम 55 Point का होना चाहिये और उसका Upper Wick: 5 Point, Lower Wick: 8 Point के लगभग होना चाहिये।
बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक का उपयोग (Use of Bearish Engulfing Candlestick)
यदि आप Chart में एक Up Trend के बाद Bearish Engulfing Candle की पहचान कर लेते है, तो इसके बाद आपका अगला कार्य होता है उस पर एक सफल और अनुशाषित वाला ट्रेड लेना जो आप निम्नलिखित रूप से ले सकते है।
Entry Point (प्रवेश): Bearish Engulfing Candle को पहचान करने के बाद आपको ध्यान रखना है जब Chart में Price Bearish Engulfing Candle के लाल कैंडल के Low के निचे चला जाये तब आप एक मंदी (Short Position) का ट्रेड ले सकते है। अधिक पुष्टि (Confirmation) के लिए Chart में जब Price बेयारिस एन्गल्फिंग कैंडल के लाल कैंडल के Low के निचे अगला कैंडल Close दे तब भी आप एक Down Trend का ट्रेड ले सकते है।
Stop Loss (स्टॉप लोस): Bearish Engulfing Candle में जब Price बेयारिस कैंडल के लाल कैंडल के ऊपर जाता है तब आपको ट्रेड से Stop Loss लेकर निकल जाना चाहिये। अधिक पुष्टि और सुरक्षित Stop Loss के लिए ट्रेडर जब Price बेयारिस कैंडल के लाल कैंडल के ऊपर एक कैंडल बंद (Close) देता है तब भी आपको समझ जाना चाहिये यह Chart में एक पैटर्न फैलिएर (Pattern Failure) है और आपको ट्रेड से Exit कर लेना चाहिये।
Target (लक्ष्य प्राप्ति): Bearish Engulfing Candle के पहचान करने के बाद जब ट्रेड लेते है और ट्रेड आपके दिशा में चलने लगे तब आपको अपने Stop Loss का दो गुणा (2x) या तीन गुणा (3x) का Target रख के Target मिलने पर ट्रेड से Exit कर लेना चाहिये।
या फिर जब तक Price किसी अगले Support Level (समर्थन लेवल) तक नहीं जाता तब तक आप ट्रेड में बने रह सकते है, जैसे ही Price किसी Support पर जाकर स्थिर हो जाये और अपने पिछले High को तोर के ऊपर चला जाता है तब भी आप ट्रेड में Target लेकर निकल सकते है।
शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Shooting Star Candlestick