Candlestick Chart में दो प्रकार के Candle होते है जिन्हें Bullish Candle और Bearish Candle कहते है। आज हम Shooting Star Candle के बारे में समझेंगे। शूटिंग स्टार कैंडल एक Bearish Candlestick है, इसके निर्माण के बाद हम चार्ट में आने वाले गिरावट का अनुमान लगाते है।
Candlestick Chart के बुनयादी जानकारी के लिए जरुर पढ़े: Basic Knowledge Of Candlestick / Candlestick का बुनियादी ज्ञान
शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick)
शूटिंग स्टार कैंडल एक Bearish Reversal का संकेत देता है, इसका निर्माण यदि एक लम्बे Up Trend के बाद होता है तो इसके सफल होने की संभावना अधिक होती है। शूटिंग स्टार कैंडल के निर्माण और उसके पहचान के बाद जितने भी Buyers है उन्हें सतर्क हो जाना चाहिये।
एक उल्टा हैमर कैंडल (Inverted Hammer Candle) और एक शूटिंग स्टार कैंडल (Shooting Star Candle) देखने में एक जैसा हो सकता है परन्तु आपको हमेसा यह ध्यान में रखना चाहिये की एक शूटिंग स्टार कैंडल का निर्माण चार्ट पर Up Trend (तेज़ी) के बाद ही होता है।
शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक का निर्माण (Formation of Shooting Star Candlestick)
चार्ट में मौजूद हर एक कैंडल क्रेताओ (Buyers) और विक्रेताओ (Sellers) की मंशिकता (Mindset) को दर्शाता है। हर कैंडल से हमें चार्ट में Seller और Buyers के ताकत और उनके चार्ट में कितनी पकर है यह दर्शाता है।
जब किसी चार्ट में Price (मूल्य) लम्बे समय तक एक Up Trend में रहता है और Price (मूल्य) एक Resistance या Swing High पर आजाता है और वाहा पर Sellers का प्रवेश होता है जिससे की Price Chart पर बहुत ऊपर की ओर तो जाता है परन्तु वह रुख (Sustain) नहीं हो पाता है, तो यह कैंडल एक Shooting Star Candle का रूप लेता है।
Shooting Star Candle एक Bearish Reversal का संकेत देता है जब इसका निर्माण एक Up Trend के बाद होता है तभी इसको एक Shooting Star Candle कहा जायेगा और तभी इस कैंडल का महत्व होता है। यदि इसका निर्माण एक Down Trend पर होता है तो इसे आप शूटिंग स्टार कैंडल समझने की गलती ना करे।
शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक की पहचान (Identification of Shooting Star Candlestick)
Shooting Star Candle का हिंदी में अर्थ होता है तूटता हुआ तारा जिससे यह साबित होता है की यह कैंडल चार्ट पर एक तूटते हुए तारे के जेसा दीखता है। शूटिंग स्टार कैंडल के निर्माण में इसके रंग का महत्व नहीं होता है यह Green या Red कोई भी रंग का हो सकता है।
Shooting Star Candle में कैंडल में उसका Body का आकार बहुत छोटा होता है और उसका Upper Wick (ऊपरी छाया) बहुत ही लम्बा होता है यह कैंडल के Body का तीन से चार गुणा होना चाहिये इसके साथ ही कैंडल का Lower Wick (निचली छाया) बहुत ही छोटा या नहीं भी हो सकता है। यदि यह चीजे एक कैंडल में होती है और उसका निर्माण एक Up Trend के बाद होता है तो उस कैंडल को Shooting Star Candle के रूप में पहचान किया जा सकता है।
उदहारण के लिए यदि एक Shooting Star Candle का Body 20 Point का है तो उसका Upper Wick 50-60 Point का होना चाहिये साथ ही साथ उसका Lower Wick 2-5 Point का होना चाहिये या फिर नहीं भी हो सकता है, तब इसे एक अच्छा Shooting Star Candle समझा जायेगा। परन्तु इसका निर्माण Chart पर एक Up Trend के बाद किसी Resistance या Swing High पर होना चाहिये।
हैमर कैंडलस्टिक (Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Hammer Candlestick
शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक का उपयोग (Use of Shooting Star Candlestick)
शूटिंग स्टार कैंडल एक Bearish (मंदी) का कैंडल है जिसका उपयोग करके एक Trader शेयर को Sell या Short करने का निर्णय ले सकता है। इसका उपयोग Trader निम्नलिखित बातो को धयान में रखते हुए कर सकता है।
Entry Point (प्रवेश): शूटिंग स्टार कैंडल के पहचान करने के बाद अब ट्रेडर का पहला सवाल होता होता है, ट्रेड में प्रवेश (Entry) कब किया जाये? जब आप शूटिंग स्टार कैंडल का पहचान कर लेते है और यह भी पुष्टि (Confirmation) हो जाती है की यह एक Up Trend के बाद किसी Resistance या Swing Low पर बना है।
जब चार्ट में Price शूटिंग स्टार कैंडल के Low को तोड़ता है तब उच्च जोखिम (High Risk) लेने वाले ट्रेडर एक Bearish (मंदी) ट्रेड में प्रवेश कर सकते है। सुरक्षित ट्रेडर (Safe Trader) चार्ट में मोजूद शूटिंग स्टार कैंडल के Low के निचे जब अगला कैंडल Close (बंद) होता है तब एक Bearish (मंदी) का ट्रैड ले सकते है।
Stop Loss (स्टॉप लोस): किसी भी ट्रेड में आपके सफल होने की संभवना 100% कभी नहीं होता है तब आपको Stop Loss लेकर उस ट्रेड से निकलना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
शूटिंग स्टार कैंडल के निर्माण के बाद यदि चार्ट में प्राइस शूटिंग स्टार कैंडल के High को पार कर देता है तब आप ट्रेड से निकल सकते है अधिक पुष्टि (Confirmation) के लिए जब प्राइस शूटिंग स्टार कैंडल के ऊपर जाकर एक कैंडल Close दे देता है तब भी आपको Stop Loss लेकर ट्रेड से Exit कर लेना चाहिये।
Target (लक्ष्य प्राप्ति): शूटिंग स्टार कैंडल को पहचानने के बाद जब आप ट्रेड में Entry कर लेते है और चार्ट में Bearish Reversal होने लगता है जिसके कारण Price एक Down Trend में जाने लगता है तब आपको अपने Stop Loss का दो गुणा (2x) या तीन गुणा (3x) का Target रख के ट्रेड से Exit लेना चाहिये।
शूटिंग स्टार कैंडल में आप Bearish Reversal और Down Trend के बाद जब चार्ट में प्राइस स्थिर होने लगे या लगातार Green Candle बने या Price अपने पिछले Low को ना तोड़े तब भी आप अपना Profit Book करके ट्रेड से निकल सकते है।
उल्टा हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: उल्टा हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Inverted Hammer Candlestick