वर्किंग कैपिटल लोन (Working Capital Loan) एक प्रकार का फंडिंग या क्रेडिट है, यह लोन तत्काल व्यवसायिक आवश्यकताओं को करने के लिए शॉर्ट–टर्म लोन है, यह लोन कई स्टार्टअप, उद्यमों या कंपनियों को अपने दिन–प्रतिदिन के व्यवसाय को चलाने को चलाने के लिए दिया जाता है।
वर्किंग कैपिटल (Working Capital Loan) लोन क्या है?
वर्किन कैपिटल लोन (Working Capital Loan) एक ऐसा लोन हैं, जो किसी स्टार्टअप, उद्यमों या कंपनियों के दैनिक खर्चे को पूरा करने के लिए लिया जाता है।
वर्किंग कैपिटल लोन के ब्याज दर (Working Capital Loan Interest Rates)
वर्किंग कैपिटल लोन में लोन राशि और ब्याज दर भिन्न-भिन्न होती हैं ।
| ऋणदाता का नाम | ब्याज दर(प्रति वर्ष) | |
|---|---|---|
| एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank) | 15.50% – 18% | अप्लाइ करे |
| ऐक्सिस बैंक(Axis Bank) | 16.49% | अप्लाइ करे |
| आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank) | 15.5% से शुरू | अप्लाइ करे |
| भारतीय स्टेट बैंक(State Bank Of India) | 11.20% | अप्लाइ करे |
वर्किंग कैपिटल लोन के योग्यता शर्ते (Working Capital Loan Eligibility Criteria)
वर्किंग कैपिटल लोन के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड हैं। कि यदि आप एक MSMEs (Micro, Small and Medium Enterprises) चला रहे हैं और आपको लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऐसे व्यवसाय को दरसाना होगा जो कई वर्षों से सक्रिय है। या आपके व्यवसाय का एक निश्चित वार्षिक कारोबार होना चाहिए (बैंक द्वारा परिभाषित) या एनबीएफसी) हालांकि यह आवश्यकताएं आपके स्वयं के व्यवसाय के प्रकार पर निर्भर करती है। वर्किंग कैपिटल लोन बड़े पैमाने पर MSMEs, पार्टनरशिप, प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को दिया जाता है।
वर्किंग कैपिटल लोन के आवश्यक दस्तावेज (Required Documents for Working Capital Loan)
- पैन कार्ड,
- पासपोर्ट साइज़ फोटो,
- पहचान, पता और आय प्रमाण,
- पिछले 3 वर्षों का आईटीआर और आय की जानकारी,
- CMA (क्रेडिट मॉनिटरिंग अरेंजमेंट) रिपोर्ट, यदि कारोबार टर्नओवर 5 करोड़ से अधिक है,
- पिछले 2 वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट,
- पार्टनरशिप एग्रीमेंट,
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,
- कॉर्पोरेशन सर्टिफिकेट,
- कंपनी लेटरहेड पर सभी वर्तमान निर्देशिकाओं के नाम,
- मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) और एसोसिएशन ऑफ एसोसिएशन (AoA),
- पिछले एक वर्ष में सभी बैंकों के लोन स्टेटमेंट ।
वर्किंग कैपिटल लोन के फ़ायदे (Benefits of Working Capital Loan)
- व्यवसाय के लिए यह लोन बेहद आसान तरीका बताया गया हैं, ताकि आप बिना किसी शर्त के लोन ले सकें।
- जब आप वर्किंग कैपिटल लोन लेते हैं, तो आपके व्यवसाय में होने वाली कठिनाइयों को कम कर सकते हैं।
- वर्किंग कैपिटल लोन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके खर्च पर कोई सीमा नहीं है। ये लोन लेकर अपने व्यवसाय के किसी भी प्रकार के खर्च के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
- अधिकांश अन्य असुरक्षित व्यापार (या यहां तक कि व्यक्तिगत) लोनों के विपरीत, किसी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से वर्किंग कैपिटल लोन प्राप्त करने के लिए किसी गारंटी या कुछ गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है। यदि आपके पास एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री है, तो आप अन-सिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल लोन के लिए योग्य हो सकते हैं।
सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन (Secured loan and Unsecured loan in Hindi )
वर्किंग कैपिटल लोन फॉर्मूला (Working Capital Loan Formula)
वर्किंग कैपिटल लोन की राशि कैसे पता करे:-
वर्किंग कैपिटल की कैल्कुलेशन करने का फ़ॉर्मूला केवल कंपनी के वर्तमान कुल संपत्तियों से उसकी वर्तमान देनदारियों को घटाकर जो बचता उतनी लोन राशि दी जाती है।
वर्किंग कैपिटल = कुल संपत्ति(Total Assets) – वर्तमान देनदारियां(Current Liabilities)
इस फॉर्मूला को उदाहरण से समझते हैं :-
कंपनी का वर्तमान संपत्ति
| नकद राशि : | ₹ 30,00,000 |
| प्राप्त राशि: | ₹ 25,00,000 |
| इन्वेंटरी: | ₹ 45,00,000 |
| कुल: | ₹ 10,000,000 |
कंपनी की वर्तमान लाइबिलिटी
| अकाउंट पेयबल: | ₹ 35,00,000 |
| शॉर्ट-टर्म लोन: | ₹ 5,00,000 |
| अकर्ड(Accorded) लाइबिलिटी: | ₹ 10,00,000 |
| कुल: | ₹ 50,00,000 |
वर्किंग कैपिटल = करंट एसेट्स(Total Assets) – करंट लायबिलिटी(Current Liabilities)
वर्किंग कैपिटल = ₹ 10,000,000 – ₹ 50,00,000
वर्किंग कैपिटल = ₹ 50,00,000/-