हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Hybrid Mutual Fund & Their Analysis

ऐसे म्यूचुअल फंड जो एक प्रकार के Asset Class में निवेश नहीं करती बल्कि अलग-अलग प्रकार के Asset Class जैसे Equity और Debt इत्यादि में निवेश करता है उसे Hybrid Mutual Fund कहते है।

Hybrid Mutual Fund में निवेश करने से निवेशक को किसी एक Asset Class में निवेश करने के जोख़िम से छुटकारा मिलता है और इससे वह अपने निवेश में विविधता ला सकता है।

इस आर्टिकल (हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Hybrid Mutual Fund & Their Analysis) के जरिये Hybrid Mutual Fund को सात प्रकार में विभाजित किया जा सकता है जो निम्नलिखित है:

Mutual Fund के सभी प्रकार को सरल भाषा में समझने के लिए पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language

Aggressive Hybrid Mutual Fund

जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है Aggressive यानि आक्रामक उसी प्रकार यह Aggressive Hybrid Mutual Fund भी आक्रामक रूप से अपने निवेश पर लाभ प्राप्त करने के लिए निवेश करता है।

Aggressive Hybrid Mutual Fund में फंड मैनेजर Equity और Debt दोनों प्रकार के Instruments में निवेश करता है। इस फंड में आपका निवेश का 65% से 80% हिस्सा इक्विटी में और 35% से 20% हिस्सा डेब्ट में निवेश करना अनिवार्य है।

इसमें निवेशक को इक्विटी में निवेश के जोख़िम के साथ-साथ डेब्ट में निवेश करने के कारण एक प्रकार का संतुलित निवेश का मौका मिलता है।

अन्य Equity Mutual Fund की तरह Aggressive Hybrid Mutual Fund में जोख़िम कम होता है परन्तु इसमें अन्य Hybrid Mutual Fund की तुलना में अधिक जोख़िम होता है।

Aggressive Hybrid Fund में फंड मैनेजर अपने इक्विटी और डेब्ट में निवेश को शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर बदलते रहते है।

उदाहरण के लिए जब शेयर मार्केट ऊपर होता है तो फंड मैनेजर 80% हिस्सा इक्विटी में निवेश कर लेता है और जब शेयर मार्केट नीचे जाता है तो फंड मैनेजर अपने इक्विटी के निवेश को 80% से घटा कर 65% कर लेता है जिसके कारण इसमें निवेशक को अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना होती है।

म्यूचुअल फंड में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: म्यूचुअल फंड के 10 फायदे / 10 Benefits Of Mutual Fund

Conservative Hybrid Mutual Fund

यह म्यूचुअल फंड Aggressive Hybrid Mutual Fund के विपरीत है, Conservative Hybrid Mutual Fund में भी Aggressive Hybrid Mutual Fund की तरह आपका निवेश Debt और Equity दोनों में होता है।

Conservative Hybrid Mutual Fund में फंड मैनेजर 75% से लेकर 90% तक Fixed Income या Debt में निवेश करता है और 25% से 10% तक Equity में निवेश करता है।

इस फंड में निवेशक का अधिक निवेश डेब्ट में होता है जिसके कारण जोख़िम की मात्रा कम से मध्यम होता है, यह म्यूचुअल फंड उन निवेशको के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बाज़ार के उतर-चढ़ाव में एक स्थिर लाभ चाहते है।

Conservative Hybrid Mutual Fund में निवेशक को फिक्स्ड डिपाजिट से अधिक Return प्राप्त होता है और इसमें निवेशक मध्यम अवधि के लिए अपना निवेश कर सकता है। यह फंड आपके निवेश को Diversify भी करने में मदद करता है।

Dynamic Asset Allocation Mutual Fund

Dynamic Asset Allocation Mutual Fund जिसे Balance Advantage Fund भी कहा जाता है। Dynamic Asset Allocation Mutual Fund में Equity और Debt का अनुपात पहले से तय नहीं होता है बल्कि फंड मैनेजर को मार्केट के माहोल और अपने अनुभव के अनुसार डेब्ट और इक्विटी में निवेश का वितरण (Allocation) करता है।

इस फंड में फंड मैनेजर अगर चाहे तो पूरा हिस्सा (100%) इक्विटी या डेब्ट में निवेश कर सकता है, यह फंड मैनेजर समय-समय पर बदलते रहता है।

यह फंड में डेब्ट में निवेश करने के कारण जब मार्केट गिरता है तो इक्विटी फंड के तुलना में कम गिरता है, परन्तु इस फंड में इक्विटी और डेब्ट में निवेश करने का प्रतिशत तय नहीं होता है जिसके कारण यह आपके लम्बे Goal (लक्ष्य) निवेश के लिए सही नहीं हो सकता है।

इसमें फंड मैनेजर समय-समय पर डेब्ट और इक्विटी के अनुपात को बदलते रहता है जिसके कारण इसमें निवेशक को हमेशा SIP के मध्यम से ही निवेश करना चाहिये जिससे उसे अधिक लाभ होने की संभावना हो। इस फंड में फंड मैनेजर का Track Record और अनुभव अधिक महत्वपूर्ण होता है।

Equity Mutual Fund के बारे में जानने के लिए पढ़े: Equity Mutual Fund के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Equity Mutual Funds and Their Analysis

Multi Asset Mutual Fund

Multi Asset Mutual Fund एक प्रकार का Hybrid Mutual Fund है, जो विभिन्न प्रकार के Asset Class में निवेश करता है। Multi Asset Mutual Fund का मुख्य लक्ष्य निवेश में विविधता और संतुलन के साथ एक स्थिर लाभ प्रदान करना है।

यह म्यूचुअल फंड विभिन्न Asset Class जैसे Equity, Stocks, Gold, Debt Bonds, Fixed Income, Derivatives इत्यादि में निवेश करते है जिससे इस फंड में एक Balance और Diversify निवेश का लाभ मिलता है।

Multi Asset Mutual Fund में फंड मैनेजर को कुल निवेश का Minimum 10% कम से कम तीन अलग-अलग प्रकार के Asset Class में निवेश करना अनिवार्य है।

इस म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर को नियुनतम तीन एसेट क्लास में निवेश करना अनिवार्य है जिसके कारण इसमें निवेश की राशि पर जोख़िम काफी हद तक कम हो जाता है।

Multi Asset Mutual Fund उन निवेशको के लिए एक अच्छा विकल्प है जिन्हें एक ही फंड में निवेश करना है और अलग-अलग प्रकार के Asset Class का फायदा भी चाहिये। इसमें निवेशक को Diversification के कारण एक स्थिर लाभ मिलने की संभावना होती है।

Arbitrage Mutual Fund

Arbitrage Mutual Fund एक ऐसा हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है जो अलग-अलग Exchanges या Markets में एक ही कंपनी के शेयर या सम्पति को एक ही समय पर खरीदता और बेचता है तथा उन दोनों Exchange या Market में उस शेयर के मूल्य का जो अंतर रहता है वह उसके लिए लाभ होता है।

उदाहरण के लिये एक ABC Ltd. कंपनी है जिसके शेयर का मूल्य BSE (Bombay Stock Exchange) में Rs.1000 है और उस्सी ABC Ltd. कंपनी का शेयर का मूल्य NSE ( National Stock Exchange) में Rs.1010 है तो ऐसे में एक Arbitrage Mutual Fund का फंड मैनेजर ABC Ltd. कंपनी के शेयर को BSE से 1000 रूपये में खरीदेगा और NSE पर 1010 रूपये में बेच देगा जिससे उस फंड को Rs.10 का प्रति शेयर का लाभ होगा।

Arbitrage Mutual Fund इक्विटी के साथ ही साथ डेब्ट में भी निवेश करता है इस फंड में फंड मैनेजर को कुल राशि का कम से कम 65% हिस्सा इक्विटी या उस से जुड़े सम्पतियो में निवेश करना अनिवार्य होता है।

Arbitrage Mutual Fund में फंड मैनेजर इक्विटी में निवेश बहुत ही अल्प समय के लिए करता है जिससे इस फंड में लम्बे समय का जोख़िम हट जाता है और इसमें फंड मैनेजर डेब्ट में भी कम अवधि वाले बांड में निवेश करता है जिसके कारण इसमें जोख़िम काफी कम हो जाता है।

इस फंड से आप 8 से 10 प्रतिशत का सालाना Return की उम्मीद कर सकते है जो की आपके फंड के चुनाव और उस फंड मैनेजर के कोशल पर निर्भर करता है, वो बाज़ार से कितने आर्बिट्राज के मौके का लाभ उठा पता है।

Debt Mutual Fund के प्रकार के बारे में समझने के लिए आगे पढ़े: डेब्ट म्यूचुअल फंड के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Debt Mutual Fund & Their Analysis

Equity Saving Mutual Fund

Equity Saving Mutual Fund एक प्रकार का Hybrid Mutual Fund है, जो डेब्ट और इक्विटी दोनों में निवेश करता है। यह फंड उन निवेशको के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें मध्यम जोख़िम के साथ ही एक स्थिर लाभ की अप्पेक्षा है और जो बाज़ार के जोख़िम को कम करते हुए निवेश करना चाहते है।

Equity Saving Mutual Fund अपने निवेश के कुल राशि का 20%-40% हिस्सा इक्विटी में निवेश करता है और बाकि का हिस्सा डेब्ट या आर्बिट्राज में निवेश करता है। यह फंड डेब्ट में और आर्बिट्राज में निवेश करता है जिसके कारण यह बाज़ार के उतार-चढ़ाव को काफी हद तक कम कर देता है।

यह म्यूचुअल फंड डेब्ट और इक्विटी में निवेश के साथ ही आर्बिट्राज के मौके का फायदा भी उठाते है और यह फंड अपने निवेश का 60%-75% तक का हिस्सा हेज स्ट्रेटेजी (Hedge Strategy) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकता है।

उपयुक्त बातो से यह साफ है की एक Equity Saving Mutual Fund मुख्य रूप से तीन जगह निवेश करता है डेब्ट, इक्विटी और आर्बिट्राज तथा इस फंड का कुल राशि का कम से कम 65% इक्विटी और आर्बिट्राज में निवेश करना अनिवार्य है।

कुछ महत्वपूर्ण अन्य Mutual Funds के प्रकारों को समझने के लिए अवश्य ही पढ़े: इन्वेस्टमेंट स्टाइल के आधार पर म्यूचुअल फंड के प्रकार / Types of Mutual Fund on The Basis of Investment Style

Balance Mutual Fund

Hybrid Mutual Fund में एक Scheme होती है Balanced Mutual Fund तथा यह फंड Debt Oriented और Equity Oriented होती है। Balanced Mutual Fund, Balance Advantage Mutual Fund या जिसे Dynamic Allocation Fund भी कहा जाता है उस से अलग है इनके नाम एक सामान लग सकता है परन्तु यह एक दुसरे से अलग है।

Balanced Mutual Fund में डेब्ट और इक्विटी का अनुपात निर्धारित यानि पहले से ही तय होता है और वही Balance Advantage Mutual Fund (Dynamic Allocation Fund) में फंड मैनेजर अपने अनुभव के अनुशार डेब्ट और इक्विटी का अनुपात तय कर सकता है और यह अनुपात फिक्स्ड नहीं होता है।

यदि कोई निवेशक एक Equity Oriented Balance Mutual Fund लेता है तो इसमें 70% हिस्सा इक्विटी में निवेश करता है और बाकि का 30% हिस्सा डेब्ट में निवेश करता है,

ठीक इसके विपरीत यदि आप एक Equity Oriented Balance Mutual Fund का चयन करते है तो 70% हिस्सा डेब्ट में और 30% हिस्सा इक्विटी में निवेश करता है। अर्थात इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड में डेब्ट ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड के तुलना में अधिक जोख़िम होता है।

Balanced Mutual Fund में डेब्ट और इक्विटी में निवेश का अनुपात पहले से ही तय होता है और यह अनुपात उस फंड के Scheme पर निर्भर करता है जिसके कारण इसमें फंड मैनेजर को डेब्ट और इक्विटी में निवेश करने पर पूरी तरह से स्वतंत्रता नहीं होती है।

यह फंड निवेशक को इक्विटी के जोख़िम को कम करते हुए एक स्थिर लाभ प्रदान करता है यह फंड में जोख़िम मध्यम से उच्चतम तक हो सकती है।

म्यूचुअल फंड में क्या बेहतर SIP या Lumpsum इसके लिए पढ़े: SIP या Lumpsum निवेश म्यूचूअल फंड में शुरुआत के लिए क्या बेहतर विकाल्प हैं।

Rate this post