Mutual Fund में निवेश हर सफल निवेशक के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विकल्प है। भारत में म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालो की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। आज हम इस Article में Equity Mutual Fund के प्रकार को समझेंगे जो की म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच बहुत प्रसिद्ध।
Equity Mutual Fund के प्रकार और उनका विश्लेषण / Types Of Equity Mutual Funds and Their Analysis
Equity Mutual Fund को Size, Investment Style और Tax को देखते हुए कुल तीन भागों में बाँटा गया है। जिसमें से आज हम उनके Size या Market Capitalization के अंतर्गत आने वाले फंड के प्रकारों को समझेंगे जो निम्नलिखित है:
Mutual Fund के सभी प्रकार को सरल भाषा में समझने के लिए पढ़े: म्यूचुअल फंड के प्रकार सरल भाषा में / Types Of Mutual Funds In Easy Language
Market Capitalization Fund (Market Cap Fund)
भारत के शेयर बाज़ार में कई प्रकार के कंपनियाँ लिस्टेड है जिनको उनके Market Size के रूप में बाँटा गया है। Equity Mutual Fund को भी उनके Market Capitalization के अंतर्गत पाँच भागों में बाँटा गया है:
Large Cap Equity Mutual Fund
Large Cap Mutual Fund ऐसे फंड है जिसमें आपका निवेश टॉप 100 कंपनियों में होता है। यह फंड में निवेशक को अधिक स्थिरता मिलती है। इसमें Small Cap और Mid Cap की तुलना में Low Risk होता है और इसमें Return भी उनके तुलना में कम होता है।
Large Cap Fund आपको एक Index Fund के तुलना में ज्यादा Return दे सकता है। इसमें आपका पैसा ऐसे कंपनियों में निवेश होता है जो की पहले से ही काफी विकसित और सफल होती है तथा इसके वजह से आपको Large Cap में ज्यादा Volatility नहीं मिलती है और लम्बे समय में आपको एक अच्छा लाभ होने की संभावना होता है।
निवेश का विभाजन: Large Cap Fund में Fund Manager को फंड के कुल राशि में से न्यूनतम 80% हिस्सा Large Cap Shares (वो कंपनियाँ जिनका Market Cap. Rs. 20,000 Cr. से ज्यादा हो) में निवेश करना अनिवार्य है। बाकी बचे 20% Fund Manager Debt या अन्य कंपनियों में निवेश कर सकता है या फिर Cash रख सकता है। Fund Manager अगर चाहे तो फंड के राशि का 100% हिस्सा भी Equity में निवेश कर सकता है।
म्यूचुअल फंड में क्या बेहतर SIP या Lumpsum इसके लिए पढ़े: SIP या Lumpsum निवेश म्यूचूअल फंड में शुरुआत के लिए क्या बेहतर विकाल्प हैं।
Mid Cap Equity Mutual Fund
भारत में मौजूद ऐसी कंपनियां जिनका Market Capitalization Rs.5,000 Cr. से Rs.20,000 Cr. तक है उसे Mid Cap Company कहा जाता है।
Mid Cap Equity Mutual Fund भारत स्टॉक मार्केट में मौजूद Market Capitalization के आधार पर Top 101 से 250 कंपनियों में निवेश करती है। Mid Cap Mutual Fund के फंड मैनेजर को कुल राशि का न्यूनतम 65% हिस्सा Mid Cap कंपनियों में निवेश करना अनिवार्य है।
Mid Cap Equity Mutual Fund में Large Cap Mutual Fund के तुलना में अधिक जोख़िम होता है और इसमें High Return (ज्यादा लाभ) की भी संभावना होती है। इसमें ऐसे निवेशक निवेश कर सकते है जिनके जोख़िम (Risk) लेने की क्षमता मध्यम हो और जिनको Large Cap Mutual Fund की तुलना में अधिक Return की अपेक्षा हो।
निवेश का विभाजन: Mid Cap Mutual Fund में Fund Manager को न्यूनतम 65% Equity में निवेश करना अनिवार्य है और वो 65% Mid Cap कंपनियों में निवेश करना होगा बाकी बचे 35% राशि को यदि फंड मैनेजर चाहे तो Equity या Debt या तो Cash के रूप में रख सकता है। Fund Manager अगर चाहे तो फंड के राशि का 100% हिस्सा भी Equity में निवेश कर सकता है।
Small Cap Mutual Fund
Small Cap Mutual Fund भारत के स्टॉक मार्केट में मौजूद ऐसी कंपनियों में निवेश करती है जिनका Market Capitalization Rs. 5,000 Cr. है। Small Cap Mutual Fund में जोख़िम Mid & Large Cap Mutual Fund के तुलना में अत्यधिक होता है और इसमें Return भी उनके तुलना में अधिक होने की संभावना होता है। भारत में Market Capitalization के आधार पर Small Cap कंपनियों की Ranking 251 के बाद से शुरू होती है।
Small Cap Mutual Fund में ऐसे निवेशकों को निवेश करना चाहिये जिनके निवेश की अवधि लंबी हो जैसे की 5 से 10 साल जिससे उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। Small Cap Mutual Fund में फंड मैनेजर को कुल राशि का न्यूनतम 65% हिस्सा Small Cap कंपनियों में निवेश करना अनिवार्य है (जिन कंपनियों का Market Capitalization Rs.5,000 Cr. से कम हो)।
निवेश का विभाजन: Small Cap Mutual Fund में Fund Manager को नियुन्तम 65% Equity में निवेश करना अनिवार्य है और वो भी Small Cap कंपनियों में बाकी बचे 35% राशि को यदि फंड मैनेजर चाहे तो Equity या Debt या तो Cash के रूप में रख सकता है। Fund Manager अगर चाहे तो फंड के राशि का 100% हिस्सा भी Equity में निवेश कर सकता है।
म्यूचुअल फंड में अपना निवेश की शुरुवात करने के पहले अवश्य पढ़े: निवेश शुरु करने के पहले यह 6 चीजें अवश्य करें (6 Things To Do Before You Start Investing)
Multi Cap Mutual Fund
Multi Cap Mutual Fund में आपका निवेश Small, Mid और Large तीनों प्रकार के Market Capitalization वाली कंपनियों में होता है जिससे निवेशको को Multi Cap Mutual Fund में Diversification का फायदा होता है। इस प्रकार के फंड में फंड मैनेजर को ज्यादा छुट नहीं रहता है।
Multi Cap Mutual Fund में ऐसे प्रकार के निवेशको को निवेश करना चाहिये जो अपने पैसों को लम्बे अवधि के लिए निवेश करना चाहते है और बाज़ार में मौजूद विविध प्रकार के Market Capitalization वाले कंपनियों में निवेश करना चाहते है।
निवेश का विभाजन: Multi Cap Mutual Fund में फंड मैनेजर को कुल राशि का नियुन्तम 25% Large Cap में 25% Mid Cap और 25% Small Cap की कंपनियों में निवेश करना अनिवार्य है। Multi Cap Mutual Fund में फंड मैनेजर को न्यूनतम 75% तो Equity में निवेश करना ही होता है, बाकी बचे 25% राशि को फंड मैनेजर अपने मुताबिक निवेश कर सकता है या फिर Cash के रूप में रख सकता है। Fund Manager अगर चाहे तो फंड के राशि का 100% हिस्सा भी Equity में निवेश कर सकता है।
Flexi Cap Mutual Fund
Flexi Cap Mutual Fund में फंड मैनेजर कुल राशि का 100% हिस्सा किसी भी प्रकार के Market Capitalization वाले कंपनी में निवेश कर सकता है, परन्तु उसे नियुनतम 65% हिस्सा Equity में निवेश करना अनिवार्य है। इसमें फंड मैनेजर को अन्य Equity Mutual की तरह किसी प्रकार का प्रतिबांध नहीं है।
Flexi Cap Mutual Fund में फंड मैनेजर को अतिरिक्त छुट होता है Market Capitalization को लेकर अतः इसमें फंड मैनेजर की भूमिका और भी अधिक हो जाती है। इस फंड में ऐसे निवेशको को निवेश करना चाहिये जो अपने पैसों को किसी विसेशक के द्वारा निवेश करना चाहते है और लंबी अवधि में मुनाफा अर्जित करना चाहते है।
निवेश का विभाजन: Flexi Cap Mutual Fund में कुल राशि का नियुन्तम 65% हिस्सा Equity में निवेश करना अनिवार्य है और यदि फंड मैनेजर चाहे तो यह कुल 65% Small या Mid या Large किसी भी प्रकार के कंपनी में निवेश कर सकता है। बाकि बचे 35% राशि को फंड मैनेजर Equity या Debt में निवेश कर सकता है या Cash के रूप में भी रख सकता है। Fund Manager अगर चाहे तो फंड के राशि का 100% हिस्सा भी Equity में निवेश कर सकता है।
शेयर बाज़ार में की जाने वाले गलतियों से बचने के लिए पढ़े: शेयर बाज़ार कि गलतियां / Mistakes in Share Market