शूटिंग स्टार और इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न में अंतर / Difference Between Shooting Star and Inverted Hammer Candlestick

Candlestick Pattern एक ट्रेडर के लिए उसके ट्रेड में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। Candlestick में कई प्रकार के Pattern होते है, जो किसी भी ट्रेडर को भ्रमित या Confuse कर सकता है। आज हम इस आर्टिकल (Difference Between Shooting Star and Inverted Hammer Candlestick) में दोनों Candlestick के बिच के अंतरको समझेंगे।

Candlestick Pattern में बहुत से कैंडल देखने में एक जैसे लगते है, परन्तु उनमें एक बहुत ही महीन अंतर होता है और यदि आप ट्रेड लेने से पहले उस अंतर को नहीं समझ पाए और आप एक गलत Candlestick Pattern की पहचान कर के ट्रेड ले लेते है तो आपको नुकशान भी हो सकता है।

Candlestick Chart के बुनयादी जानकारी के लिए जरुर पढ़े: Basic Knowledge Of Candlestick / Candlestick का बुनियादी ज्ञान

शूटिंग स्टार और इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न में अंतर / Difference Between Shooting Star and Inverted Hammer Candlestick

आज हम एक जैसे दिखने वाले दो Candlestick Pattern शूटिंग स्टार (Shooting Star) और (Inverted Hammer) उल्टा हैमर कैंडल के बिच के अंतर को समझेंगे यह दोनों दिखने में लगभग एक जैसे है परन्तु दोनों का उपयोग बिलकुल विपरीत ट्रेड लेने के लिए किया जाता है। शूटिंग स्टार और इनवर्टेड हैमर कैंडल के अंतर को निम्न्लिखित भागों से समझा जा सकता है।

कैंडल का निर्माण (Formation of Candle)

शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick): यह कैंडल का निर्माण एक तेज़ी यानि Up Trend के बाद होता है। इसका महत्व और भी अधिक हो जाता है जब इसका निर्माण Chart में तेज़ी के बाद किसी रुकावट वाले स्तर (Resistance Level) या Swing High पर होता है।

Shooting Star Candlestick में कैंडल की Body बहुत छोटा होता है और उसका Upper Wick (ऊपरी छाया) बहुत ही लम्बा होता है, यह कैंडल के Body का तीन से चार गुणा होना चाहिये इसके साथ ही कैंडल का Lower Wick (निचली छाया) बहुत ही छोटा या ना के बराबर होता है। शूटिंग स्टार कैंडल (Shooting Star Candle) का निर्माण हमेसा एक Up Trend के बाद होता है।

इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick): यह कैंडल का निर्माण एक मंदी यानि Down Trend के बाद होता है। इसका महत्व और भी अधिक हो जाता है जब इसका निर्माण Chart पर गिरावट के बाद किसी समर्थन वाले स्तर (Support Level) या Swing Low पर होता है।

Inverted Hammer Candlestick में कैंडल का Body बहुत छोटा होता है और उसका Upper Wick (ऊपरी छाया) बहुत ही लम्बा होता है यह कैंडल के Body का कम से कम तीन गुणा होना चाहिये इसके साथ ही कैंडल का Lower Wick (निचली छाया) बहुत ही छोटा या ना के बराबर होता है। इनवर्टेड हैमर कैंडल का निर्माण हमेसा एक Down Trend के बाद होता है। 

कैंडल का ट्रेंड पर प्रभाव (Impact of Candle on Trend)

शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick): यह कैंडल Chart में एक गिरावट (Down Trend) के शुरुआत का संकेत देता है जिसके कारण इसे एक Bearish Reversal Candle भी कहते है। यह Chart में आगे होने वाले मंदी का संकेत देता है।

जब Chart में एक तेज़ी का ट्रेंड चल रहा होता है और Price एक रुकावट (Resistance) पर पहुँच जाता है तब Buyers प्राइस को ऊपर की ओर लेजाने का प्रयाश करते है परन्तु प्राइस वाहा रुक (Sustain) नहीं करता है जिसके कारण इसमें एक लम्बा ऊपरी छाया (Upper Wick) बनता है और प्राइस फिर से निचे आकर Close हो जाता है तब यह एक मंदी का संकेत होता है।

इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick): यह कैंडल एक तेज़ी के शुरुआत का संकेत देता है जिसके कारण इसे एक Bullish Reversal Candle भी कहते है। यह Chart में आगे होने वाले तेज़ी का संकेत देता है।

जब Chart में एक गिरावट (Down Trend) चल रहा होता है और Price एक समर्थन (Support) पर पहुँच जाता है तब Sellers प्राइस को निचे की ओर लेजाने का प्रयाश करते है परन्तु Price वाहा Sustain नहीं करता है, और तुरंत प्रभाव से उपर आ जाता है जिसके कारण इसमें कोई भी निचला छाया (Lower Wick) नहीं होता है और Price फिर से ऊपर हो जाता है परन्तु अपने कैंडल के Low को नहीं तोड़ता है तब यह एक तेज़ी का संकेत होता है।

कैंडल का उपयोग (Use of Candle)

शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick): यह कैंडल का संकेत एक Bearish Reversal यानि मंदी का संकेत देता है जिसके कारण ट्रेडर Chart में इसका उपयोग कर के शेयर को Short करने या Sell करने का निर्णय लेता है।

Shooting Star Candle के तुरंत बाद यदि एक मजबूत लाल (Red) कैंडल का निर्माण होता है जो Shooting Star Candle के Low के निचे Close दे देता है तब शूटिंग स्टार कैंडल का निर्माण हो गया है, इस बात की पुष्टि होती है और ट्रेडर Chart में एक मंदी के लिए तेयार हो जाता है।

इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick): यह कैंडल एक Bullish Reversal यानि तेज़ी का संकेत देता है, जिसके कारण ट्रेडर Chart में इसका उपयोग कर के शेयर को Long करने या Buy का निर्णय लेता है।

Inverted Hammer Candle के तुरंत बाद यदि एक मजबूत हरा (Green) कैंडल का निर्माण होता है जो Inverted Hammer Candle के High के ऊपर Close दे देता है, तब इनवर्टेड हैमर कैंडल का निर्माण हो गया है, इस बात की पुष्टि होती है और ट्रेडर Chart में एक तेज़ी के लिए तेयार हो जाता है।

हैमर कैंडलस्टिक (Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Hammer Candlestick

कुछ मुख्य अंतर (Some Important Differences)

शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick):

  1. इसका निर्माण एक Up Trend के बाद एक रुकावट यानि Resistance Level पर होता है।
  2. यह एक Bearish Reversal का संकेत देता है, जिसका उपयोग शेयर को बेचने (Sell) या Short करने के लिए किया जाता है।
  3. यह एक लम्बे Up Trend के बाद खरीदारों (Buyers) के कमजोर परते हुए मंशिकता को दर्शाता है।
  4. इसके पुष्टि के लिए अगला कैंडल एक लाल कैंडल (Green Candle) होना चाहिये जो शूटिंग स्टार कैंडल के Low के निचे बंद (Close) देना चाहिये।
  5. इसके निर्माण के बाद बाज़ार में विक्रेताओ (Sellers) का प्रवेश हो जाता है, जो Chart में Price को और निचे की ओर लेजा सकता है।

इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick):

  1. इसका निर्माण एक Down Trend के बाद एक समर्थन यानि Support Level पर होता है।
  2. यह एक Bullish Reversal का संकेत देता है, जिसका उपयोग शेयर को खरीदने (Buy) या Long करने के लिए किया जाता है।
  3. यह एक लम्बे Down Trend के बाद विक्रेताओ (Sellers) के कमजोर परते हुए मंशिकता को दर्शाता है।
  4. इसके पुष्टि के लिए अगला कैंडल एक हरा कैंडल (Green Candle) होना चाहिये, जो इनवर्टेड कैंडल के High के ऊपर बंद (Close) देना चाहिये।
  5. इसके निर्माण के बाद बाज़ार में क्रेताओ (Buyers) का प्रवेश हो जाता है, जो Chart में Price को और ऊपर की ओर लेजा सकता है।

उल्टा हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: उल्टा हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Inverted Hammer Candlestick

शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक (Shooting Star Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Shooting Star Candlestick

Rate this post