फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan): जब किसी व्यक्ति को पैसे की जरूरत होती हैं, तो लोन और नकद की आवश्यकता होती हैं। इसलिए ऐसे परिस्थितियो से निपटने के लिए बैंक ने ग्राहकों के लिए एक विकल्प दिया है उसका नाम फ्लेक्सि लोन(Flexi Loan) हैं।
फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) क्या है ?
यह लोन मुसीबत के समय ग्राहकों की ज़रूरतों को आसानी से पूरा करता है, यह लोन एक तरह का पर्सनल लोन है। जिसमें बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन देते हैं, ये फ्लेक्सी लोन के रूप में उनके पुराने और भरोसेमंद ग्राहकों को दिए जाते हैं। और ज़रूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्लेक्सी लोन के लाभ (Benefits of Flexi Loans in Hindi)
- प्री-अप्रूव्ड लोन से जरूरतों के मुताबिक जितनी बार चाहे उतनी बार पैसे निकाले।
- जब भी आपके पास पैसा हो, उसे अपने ऋण खाते (Loan Account) में जमा कर दें।
- यदि आपने समय से पहले अपना लोन चुका दिया है और आपको पैसे की आवश्यकता है तो आप लोन अवधि के भीतर फिर से पैसा निकाल सकते हैं।
- फ्लेक्सि लोन (Flexi Loan) में कम दस्तावेज लगते हैं। क्यूकि ये पहले ही प्री-अप्रूव्ड रहते हैं इसलिए इसमे समय भी कम लगती हैं दस्तावेज़ी कार्रवाई से संबंधित परेशानियों को भी कम करता है।
- आप जितनी राशि का उपयोग करेंगे, उस पर आपको ब्याज देना होगा। अगर आपको 10 लाख रुपये का लोन स्वीकृत (Approved) हुआ है और आप उसमें से केवल 5 लाख रुपये निकालते हैं, तो आपको केवल 5 लाख रुपये पर ही ब्याज देना होगा।
फ्लेक्सी लोन के लिए ब्याज़ दर (Interest Rate for Flexi Loan)
कुछ प्रमुख ऋणदाताओं द्वारा प्रस्तावित फ्लेक्सी लोन की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
| ऋणदाता का नाम | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | |
|---|---|---|
| बजाज फिनसर्व(Bajaj Finserv) | 11% – 35% | अप्लाइ करे |
| आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank) | 12% – 14% | अप्लाइ करे |
| मनीटैप(MoneyTap) | 12.96% आगे | अप्लाइ करे |
| क्रेडिटबी(KreditBee) | 12.24% आगे | अप्लाइ करे |
Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं
फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) की योग्यता शर्तें (Eligibility Criteria for Flexi Loan)
फ्लेक्सि लोन को नौकरी और गैर नौकरीपेशा दोनों व्यक्ति फ्लेक्सी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी पेशा: नौकरी पेशा वाले अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए ये लोन को चुन सकते हैं क्यूकि इस लोन से आप कई तरह का लाभ उठा सकते हैं जैसे की शादी, घर की मरम्मत, उच्च शिक्षा और मेडिकल खर्च के लिए ले सखते हैं।
फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) में कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण योग्यता शर्ते हैं, बैंक के आधार पर ये शर्ते बदल/बढ़ भी सकती हैं। जिन्हे आवेदकों को पूरा करना ही होगा।
- पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र होनी चाहिए ।
- पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की सीबील स्कोर 750 से अधिक होनी चाहिए।
- नौकरी पेशा वाले लोगों का न्यूनतम वेतन ₹15000/- प्रति माह होनी चाहिए, और गैर- नौकरीपेशा वाले लोगों की आय कम से कम 5 लाख रुपए प्रति वर्ष होने चाहिए।
- नौकरी पेशा वाले लोगों का कार्य अनुभव कम से कम 1 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- गैर- नौकरीपेशा वाले कम से कम 3 साल से बिज़नेस को चला रहे हों।
सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन (Secured loan and Unsecured loan in Hindi )
फ्लेक्सी लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required for a Flexi Loan)
- पहचान प्रमाण:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट ,
- निवास प्रमाण:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, यूटिलिटी बिल ( पानी व बिजली),
- आय प्रमाण:-
- नौकरी पेशा:- सैलरी स्लिप, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट,फॉर्म 16
- गैर- नौकरीपेशा:- पिछले साल का इनकम टैक्स रिटर्न और बैलेंस शीट/ बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।
- व्यवसाय प्रमाण (स्व-रोज़गार व्यक्तियों और पेशेवरों के लिए)प्रैक्टिस सर्टिफिकेट/एमओए और एओए/जीएसटी पंजीकरण और फाइलिंग दस्तावेज़/साझेदारी विलेख/दुकान अधिनियम लाइसेंस
- लोन प्रदान करने वालों के द्वारा मांगा गया अन्य ज़रूरी दस्तावेज।