होम लोन की जानकारी इसके प्रकार, फायदे और नुकसान (Home loan information, its types, advantages and disadvantages in Hindi)

होम लोन (Home loan) कई तरह के होते हैं,और हर लोन की शर्ते और ब्याज दर भी अलग-अलग होती हैं, हम इसमें जानेगे की होम लोन क्या होता हैं, होम लोन कितने प्रकार के होते हैं, होम लोन के फायदे और नुकसान, होम लोन के नियम, शर्ते और जरूरी दसतवेज के बारे में जानेगे।

होम लोन क्या हैं? (What is Home Loan)

होम लोन लगभग सभी बैंक और कई हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां जो आमतोर पर घर खरीदने, फ्लैट खरीदने, प्लॉट या कन्स्ट्रक्शन का रेनोवेश करने के लिए लोन प्रदान करती हैं, अवदकों को लोन प्रदान करने से पहले उनका क्रेडिट स्कोर, मासिक इनकम, लोन राशि, लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो, जॉब प्रोफ़ाइल, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल को देखने के बाद ही लोन मिलता हैं।

Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं

होम लोन के प्रकार (Type Of Home Loan)

होम लोन कई प्रकार के होते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए कि आपको किस प्रकार के लोन की आवश्यकता है।

  1. Home Purchase Loan (गृह खरीद लोन) :- Home Purchase Loan (गृह खरीद लोन) नाम से ही समझ सकते हैं की जब हम कोई नया घर, जमीन या पुनर्विक्रय संपत्ति (Resale Property) को खरीदने के लिए हम गृह लोन लेते हैं।
  2. Home Construction Loan (गृह निर्माण लोन) :- Home Construction Loan (गृह निर्माण लोन) का मतलब यह हैं, की आपके पास जमीन हैं, और उन पर घर बनाना चाहते हैं, तभी यह लोन आपको मिल सकता हैं, इस लोन में आपको पूरा पैसा एक साथ नहीं दिया जाएगा, जैसे-जैसे आपका घर बन कर तैयार होता जायेगा वैसे-वैसे आपको लोन की राशि दी जायेगी।
  3. Home Improvement Loan (घर सुधार लोन) :- घर के सुधार या मरम्मत जैसे संबधित खर्चे के लिए आप Home Improvement Loan ले सकते हैं, इसमें आपको होम लोन के जितना ही ब्याज दर पर आपको लोन मिल जाता हैं।
  4. Land Purchase Loan (जमीन खरीद लोन) :- जिन लोगों को भविष्य में जमीन में निवेश करने या घर बनाने के लिए धन की आवश्यकता है, उन्हें Land Purchase Loan लेना चाहिए।
  5. Joint Home Loan (संयुक्त गृह लोन) :- Joint Home Loan यदि दो या दो से अधिक लोग मिलकर जमीन या मकान खरीदते हैं तो हमें Joint Home Loan लेना पड़ता है।
  6. NRI Home Loan (NRI गृह लोन) :- यदि आप NRI हैं, और आपकी प्रॉपर्टी भारत में हैं, और आप उस प्रॉपर्टी पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपके पास PIO (भारतीय मूल का व्यक्ति) सर्टिफिकेट होना चाहिए। ये सर्टिफिकेट आपके पास हैं, तो आप अपनी प्रॉपर्टी के अनुसार लोन ले सकते हैं।
  7. Bridge Home Loan (ब्रिज गृह लोन) :- अगर किसी व्यक्ति पर पहले से कोई लोन चल रहा है और वह नया घर खरीदना चाहता है, तो उसे ब्रिज होम लोन मिलता है। इस तरह का लोन आप अधिकतम 2 साल की अवधि के लिए ले सकते हैं।

फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : फ्लेक्सी लोन (Flexi Loan) की पूरी जानकारी, फायदे, ब्याज दरों की तुलना, योग्यता शर्तें और आवश्यक दस्तावेज़ जानें

होम लोन योग्यता शर्ते (Home Loan Eligibility Criteria)

होम लोन योग्यता शर्ते बैंक और अन्य लोन योजनाओ के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं। हालाँकि, कुछ सामान्य होम लोन के योग्यता शर्ते निम्नलिखित हैं।

  • राष्ट्रीयता: भारत के नागरिक होना चाहिए, यदि कोई व्यक्ति NRI हैं तो उसके पास भारतीय मूल का व्यक्त्ति (POI) सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आयु सीमा: लोन लेने वाले की उम्र 18 से 70 की बीच होनी चाहिए।
  • सिबिल स्कोर: सिबिल स्कोर 750 से अधिक होनी चाहिए।
  • नौकरी पेशा: लोन लेने वाले यदि नौकरी पेशा वाले है तो उनको 2 साल या उसे अधिक नौकरी का अनुभव होना चाहिए।
  • व्यापारी पेशा: इसमें आपको कम से कम 3 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव होना चाहिए।
  • न्यूनतम वेतन: मासिक न्यूनतम वेतन कम से कम 25000 प्रति माह होनी चाहिए।
  • लोन राशि: लोन की राशि आपके संपति के 90% तक दी जाती हैं।

इनके अलावा होम लोन की योग्यता शर्ते इस पर निर्भर करती हैं की आप किस प्रकार की संपत्ति खरीद रहे हैं, और किस जगह से खरीद रहे हैं।

होम लोन के लिए जरूरी दस्तवेज (Documents Required For Home Loan)

  • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
  • आयु प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, 10वी कक्षा की मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
  • आय प्रमाण (नौकरी पेशा): फॉर्म 16 की कॉपी, पिछले महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न(Income Tax Return)
  • आय प्रमाण (गैर-नौकरी पेशा): पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न (Income Tax Return), कंपनी/ फर्म की बैलेंस शीट, प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट स्टेटमेंट, बिज़नेस लाइसेंस और बिज़नेस के पते का प्रमाण।
  • संपत्ति से संबंधित दस्तावेज: घर निर्माण में होने वाले खर्चे का विस्तृत अनुमान, रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट, अलॉटमेंट लैटर और बिल्डिंग प्लान की मंज़ूरी की कॉपी, बिल्डर से NOC(No Objection Certificate)

नोट: उपरोक्त सूची केवल सांकेतिक है, बैंक/लोन देने वाली संस्था अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकती है।

होम लोन के फायदे (Home Loan Advantages)

  • आप होम लोन लेकर विभिन्न प्रकार के काम कर सकते हैं।
  • होम लोन की ब्याज दर कम होती हैं।
  • अधिकांश होम लोन लम्बे अवधि (long term) के होते हैं, जिन्हे आप आसानी से चुका सकते हैं।

होम लोन के नुकसान (Home Loan Disadvantages)

  • होम लोन का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि होम लोन 10 से 15 साल की लंबी अवधि के लिए होता है, इसलिए इस अवधि के दौरान आप किसी अन्य प्रकार का लोन नहीं ले सकते।
  • होम लोन में आपकी संपत्ति को गिरवी रखा जाता हैं, यदि लोन न चुकाने पर आपकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाता हैं।

होम लोन EMI कैलकुलेटर (Home Loan EMI Calculator)

अगर आपने बैंक से लोन लिया है तो आपको हर महीने जो किस्त चुकानी होती है उसे EMI यानी इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट कहते हैं।

EMI कैलकुलेट करने का फार्मूला

EMI कितनी भरनी है इसकी गणना निम्न सूत्र द्वारा की जाती है

EMI = P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N- 1]

इस सूत्र में

  • P = मूल राशि,
  • R = मासिक ब्याज दर,
  • N = लोन अवधि ।
Rate this post