पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड: आवश्यक दस्तावेज़, योग्यता शर्तें, बैलेंस ऑनलाइन कैसे चेक करें, पैसे निकालने की प्रक्रिया (Public Provident Fund: Documents Required, Eligibility Criteria, How to Check Balance Online, Withdrawal Process )

PPF का पूरा नाम पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) हैं। यह फंड भारत की सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के कारण, यह आकर्षक ब्याज दरें और कर लाभ प्रदान करती है। स्थिर रिटर्न चाहने वाले व्यक्तियों के लिए, पीपीएफ योजना एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।

Contents

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) क्या है?

पीपीएफ उन लोगों के लिए है जो उच्च और स्थिर रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसमे आपको लंबे समय तक निवेश करना होगा। इस योजना में निवेश किया गया पैसा और रिटर्न सुरक्षित और गारंटीकृत (Guaranteed) हैं। इस योजना में आपको हर महीने पैसा जमा करना होता है और ब्याज चक्रवृद्धि होता जाता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड(Public Provident Fund) की विशेषताएं

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड की विशेषताएं
ब्याज दर7.1%
न्यूनतम निवेश राशि₹500
अधिकतम निवेश राशि₹1.5 लाख प्रति वर्ष
अवधि15 साल (बाद में 5 साल के अतंराल में बढ़ाया जा सकता है)
टैक्स बेनिफिटधारा 80C के अंतर्गत ₹1.5 लाख

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड की विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • निवेश अवधि: पीपीएफ की लॉक-इन अवधि 15 साल की होती है। आप पीपीएफ खाते में जमा राशि को परिपक्वता (Maturity) पर निकाल सकते हैं, और इसके लिए आपको अतिरिक्त पाँच साल का समय मिलता है। आप पीपीएफ खाते से समय से पहले भी अपनी राशि निकाल सकते हैं, लेकिन केवल आपात स्थिति में।
  • न्यूनतम और अधिकतम जमा: पीपीएफ खाताधारक को एक वित्तीय वर्ष में पीपीएफ खाते में न्यूनतम ₹500 वार्षिक या अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है
  • ब्याज दर: पीपीएफ जमा राशि पर ब्याज की गणना (Calculation) हर महीने की जाती हैं, और यह ब्याज राशि हर साल के अंत मे पिपीएफ खाते में जमा की जाती हैं। सरकार द्वारा हर 3 महीने की ब्याज दरों की घोषणा की जाती है।
  • टैक्सेशन: पीपीएफ सर्वोत्तम टैक्स पर भी लाभ प्रदान करता है क्योंकि यह छूट-छूट (Exempted – Exempt) ((EEE)) श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसका मतलब यह है कि मूल राशि, परिपक्वता राशि के साथ-साथ अर्जित ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा।
  • PPF के बदले लोन: यदि पीपीएफ में आपका खाता हैं तो आप अपने पीपीएफ बैलेंस के बदले लोन ले सकता है। लेकिन खाता खोलने के तारीख से केवल तीसरे वर्ष की शुरुआत और छठे वर्ष के अंत के बीच ही यह लोन लिया जा सकता है। अधिकतम लोन राशि PPF बैलेंस के 25% तक लिमिटेड है।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) में खाता खोलने के लिए योग्यता शर्तें

  • पीपीएफ खाता खोलने के आपको भारत का नागरिक होना आवश्यक हैं।
  • NRI (अनिवासी भारतीयों), पीपीएफ खाता नहीं खोल सकते हैं, हालाँकि जो व्यक्ति पहले भारत के निवासी थे और खाता खोलने के बाद NRI बन गया है, वह मैच्योरिटी तक अपने खाता को जारी रख सकता है
  • माता-पिता भी अपने बच्चों के नाम पर पीपीएफ खाता खोल सकते हैं, लेकिन इसका संचालन उनके माता-पिता द्वारा ही किया जाता है।
  • पीपीएफ खाता में आप जॉइंट अकाउंट और कई अकाउंट नहीं खोल सकते हैं।

ईपीएफ क्या है, योग्यता, ब्याज दर, और पैसे कैसे निकालें इसे जानने के लिए पढ़े : ईपीएफ क्या है, योग्यता, ब्याज दर, और पैसे कैसे निकालें (What is EPFO, eligibility, interest rate, and how to withdraw money)

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) में खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • Form – A यह फॉर्म किसी भी बैंक में आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं, जो PPF खाता खोलने के लिए अधिकृत है।
  • पहचान पत्र:- आप अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर सकते हैं।
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof),
  • पैन कार्ड,
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो,
  • नॉमिनी फॉर्म- Form – E यह फॉर्म किसी भी बैंक में आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं, जो PPF खाता खोलने के लिए अधिकृत है

अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक फॉर्म डाउनलोड करने के लिए:- Form – A

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) में खाता कैसे खोलें?

आप अपना पीपीएफ खाता डाकघर या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक और प्रमुख निजी बैंकों जैसे ICICI, Axis Bank, HDFC आदि के माध्यम से खोल सकते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) खाता खोलने की सुविधा प्रदान करने वाले बैंक

इंडियन ओवरसीज़ बैंकएक्सिस बैंकस्टेट बैंक ऑफ इंडियाIDBI बैंक
ICICI बैंकबैंक ऑफ बड़ौदापंजाब नेश्नल बैंकबैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडियाकेनरा बैंकयूनियन बैंक ऑफ इंडियाइंडियन बैंक
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडियादेना बैंकविजया बैंकबैंक ऑफ महाराष्ट्र
ध्यान दे :- बैंक केवल मिडिलमैन हैं जो PPF अकाउंट को खोलने में आपकी मदद करते हैं, आप जो राशि जमा करते हैं वो राशि सरकार को जाता हैं, न कि किसी विशेष बैंक को।

नाबालिगों के लिए पीपीएफ अकाउंट क्या हैं? इसे जानने के लिए पढ़े : नाबालिगों के लिए पीपीएफ अकाउंट योग्यता,आवश्यक दस्तावेज (PPF account for minors: eligibility, documents required)

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोलें?

आपका निम्नलिखित बैंकों में किसी एक में खाता है, तो आप PPF खाता खोलने के लिए उनकी नेटबैंकिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं:

  • आप अपने नेट बैंकिंग पर लॉग इन करें।
  • Open a PPF Account पर क्लिक करे।
  • Self Account या Minor Account को चुने।
  • आवश्यक जानकारी दे जैसे नॉमिनेशन, बैंक जानकारी आदि दर्ज करें।
  • आप अपने स्थायी खाता संख्या (पैन), आदि जैसी जानकारियों को वैरिफाई करें।
  • सारी जानकारियों को वैरिफाई कराने के बाद, वह राशि दर्ज करें जो आप अपने पीपीएफ खाते में जमा करना चाहते हैं।
  • आपसे स्थायी निर्देश सक्षम करने के लिए कहा जाएगा, जो बैंक को एक निर्दिष्ट समय पर आपके खाते से धनराशि काटने में सक्षम बनाता है
  • आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा।
  • वैरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका पीपीएफ खाता खुल जाएगा। आपको स्क्रीन पर एक अकाउंट नम्बर दिखेगी जिसे आप किसी सुरक्षित जगह पर सेव कर ले।
  • कुछ बैंक आपसे रेफरेंस नम्बर के साथ दर्ज की गई जानकारी की हार्ड कॉपी और संबंधित बैंक को अपने केवाईसी (KYC) विवरण के साथ जमा करने के लिए भी कह सकते हैं।

ध्यान दे :- पीपीएफ(PPF) खाता खोलने के लिए प्रत्येक बैंक की प्रक्रिया अलग – अलग हो सकती हैं।

वीपीएफ क्या है, इसे जानने के लिए पढ़े : वीपीएफ क्या हैं, जरूरी शर्तें, ब्याज दर, और निवेश करने के फायदे (What is VPF, essential conditions, interest rates, and benefits of investing)

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) बैलेंस ऑनलाइन (Online) कैसे चेक करें?

पीपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा।

  • PPF बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के प्रकिया को शुरु करने से पहले आप ये सुनिश्चित करें कि आपका नेट बैंकिंग अकाउंट एक्टिव है या नही ।
  • उस बैंक या डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर लॉग इन करें जहां आपका पीपीएफ खाता है।
  • अपने आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) लॉग-इन आईडी व पासवर्ड के माध्यम से अपने PPF अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आप अपने पीपीएफ खाते की शेष राशि और पूरा लेनदेन विवरण देख पाएंगे।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) में बैलेंस ऑफलाइन (Offline) कैसे चेक करें?

अपने पीपीएफ(PPF) खाते की शेष राशि ऑफ़लाइन (Offline) जांचने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें :

  • बैंक या पोस्ट ऑफिस में है तो वहा से अपना पीपीएफ पासबुक प्राप्त करे।
  • उस बैंक शाखा में जाएँ जहाँ आपने अपना पीपीएफ खाता खोला था।
  • संचालन समय के दौरान बैंक में अपनी पासबुक अपडेट करें।
  • आपकी पासबुकपर सभी क्रेडिट/डेबिट लेनदेन और बकाया राशि दिखाएगी।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) बैलेंस निकालने (withdraw) की प्रक्रिया

पीपीएफ 15 साल के लिए लॉक–इन अवधि में रहता हैं, हालांकि, आपातकालीन मामलों में कुछ बैलेंस विड्रॉल (withdraw) किया जा सकता है। खाता खोलने के 6 साल पूरे होने के बाद खाते से कुछ रकम निकाली जा सकती है।

  • Form – C भरें, जो कि पैसे निकालने का फॉर्म है, जो उस बैंक या डाकघर में उपलब्ध है जहां आपका पीपीएफ खाता है।
  • आप अपने पैसे को कैसे लेना चाहते है (चेक या लिंक किए गए बैंक खाते में सीधे क्रेडिट करवाना चाहते हैं)।
  • Form – C को पासबुक के साथ बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करे।
  • निकासी राशि (withdrawal amount) आपके निर्दिष्ट खाते में जमा कर दी जाएगी या आपके अनुरोध के अनुसार सौंप दी जाएगी।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) के बदले लोन

पीपीएफ पर लोन लेने की सुविधा खाता खोलने के 3 साल से 6 साल तक मिलती है। हालांकि पहला लोन चुकाने के बाद ही आपको दूसरा लोन मिल सकता है।

  • पीपीए पर लोन लेने के लिए आपको Form – D करना होगा।
  • फॉर्म पर आप अपना जानकारी दे ( अकाउंट नंबर , लोन की राशि इत्यादि)।
  • PPF अकाउंट में जितनी राशि अकाउंट खोलने के दूसरे वर्ष में अकाउंट में मौजूद थी, उसका 25%

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (Public Provident Fund) अकाउंट को बंद करना

पीपीएफ अकाउंट खोलने के 5 वर्ष बाद ही आप अपना अकाउंट को बंद कर सकते हैं उससे पहले आपको अकाउंट बंद करने की अनुमति नहीं हैं, इसके बाद इसे विशेष आधार पर ही बंद किया जा सकता है जैसे की खाताधारक, पति या पत्नी, आश्रित बच्चों या माता-पिता को प्रभावित करने वाली खतरनाक बीमारियां। इन आधारों पर पीएफ क्लेम करने के लिए मेडिकल दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

Rate this post