बुलिश एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Bullish Engulfing Candlestick

Chart में Candlestick Pattern दो प्रकार के होते है एक Single Candlestick Pattern और दूसरा Double या Multiple Candlestick Pattern आज हमलोग एक Double Candlestick Pattern के बारे में समझेंगे और जानेंगे की इसका उपयोग करके हमलोग अपने Trading या Investment में कैसे लाभ प्राप्त कर सकते है।

Candlestick Chart के बुनयादी जानकारी के लिए जरुर पढ़े: Basic Knowledge Of Candlestick / Candlestick का बुनियादी ज्ञान

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक (Bullish Engulfing Candlestick)

Bullish Engulfing Candlestick का यदि हिंदी में मतलब निकाला जाये तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है Bullish जिसका अर्थ होता है तेजी और Engulfing जिसका अर्थ होता है निगलना या खा जाना इससे यह समझ में आता है की बुलिश एन्गल्फिंग (Bullish Engulfing) एक तेजी का कैंडल है जो किसी कैंडल को निगल (Engulf) लेता है या खा जाता है।

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल (Bullish Engulfing Candle) एक Double Pattern Candlestick है। जो दो कैंडल से मिलकर बनता है। इसमें एक लाल और एक हरा कैंडल होता है। जिसका निर्माण एक Down Trend के बाद होता है। एक Bullish Engulfing Candle के निर्माण के बाद Chart में Price के ऊपर की और जाने का अनुमान लगाया जाता है।

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक का निर्माण (Formation of Bullish Engulfing Candlestick)

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल (Bullish Engulfing Candle) एक तेज़ी का संकेत वाला Candlestick Pattern है, जो की एक मंदी (Down Trend) के बाद बनता है। Bullish Engulfing Candle एक Bullish Reversal (तेजी का दौर) का संकेत देता है। जिसके निर्माण के बाद यह माना जाता है की अब Chart में खरीदारों (Buyers) का प्रवेश (Entry) हो गया है, जो मूल्य को ऊपर लेजा सकते है।

जब चार्ट में एक Down Trend चल रहा हो और एक छोटी लाल कैंडल (Small Red Candle) का निर्माण Chart के एक Support या Swing Low पर होता है, जो यह दर्शाता है की अब विक्रेताओ (Sellers) का Chart से पकर कम हो रहा है।

यदि ठीक इसके बाद ही एक बड़ा हरा कैंडल (Big Green Candle) का निर्माण होता है, जो पिछले लाल कैंडल को पूरी तरह से अपने अन्दर समा लेता है या Engulf कर लेता है, तब इससे यह साबित होता है की अब Chart में क्रेताओ (Buyers) का प्रवेश हो गया है, जो Price को ऊपर की और ले कर जा सकता है तब इसे ही Bullish Engulfing Candle कहा जाता है।

हैमर कैंडलस्टिक (Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Hammer Candlestick

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक की पहचान (Identification of Bullish Engulfing Candlestick)

Bullish Engulfing Candle में दो कैंडल होते है एक छोटा लाल कैंडल (Small Red Candle) और उसके ठीक बाद एक बड़ा हरा कैंडल (Big Green Candle) जिसको Chart में देखने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे हरे कैंडल ने लाल कैंडल को निगल लिया है या फिर ऐसा प्रतीत होता है, लाल कैंडल पूरी तरह से हरे कैंडल के भीतर समा गाया है।

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल (Bullish Engulfing Candle) में जो लाल कैंडल बनता है उसमें एक Upper Wick (ऊपरी छाया) और Lower Wick (निचली छाया) हो सकता है परन्तु इसके Wick की लम्बाई अधिक नहीं होनी चाहिये। इसके बाद जो बड़ा हरा कैंडल का निर्माण होता है, वह कैंडल का Body का Size (आकार) उसके पहले वाले लाल कैंडल के संपूर्ण आकार से थोरा सा ज्यादा होना चाहिये तभी यह एक Bullish Engulfing Candle माना जायेगा और इसका निर्माण एक Down Trend के बाद होना चाहिये।

उदहारण के लिए Chart में एक Down Trend चल रहा है और एक छोटा लाल कैंडल का निर्माण होता है जिसका Body का Size 40 Point है और जिसका Upper Wick 5 Point, Lower Wick 3 Point का होता है। इसेक बाद जो हरा कैंडल का निर्माण होता है उस कैंडल के Body का Size कम से कम 55 Point का होना चाहिये और उसका Upper Wick 5 Point, Lower Wick 8 Point के लगभग होना चाहिये। ऊपर दिए गए चित्रे के मदद से आपको इस उदहारण को समझने में और आसानी होगी।

इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक (Inverted Hammer Candlestick) के बारे में जानकारी के लिए पढ़े: उल्टा हैमर कैंडलस्टिक का विस्तृत विवरण / Detail Analysis Of Inverted Hammer Candlestick

बुलिश एन्गल्फिंग कैंडलस्टिक का उपयोग (Use of Bullish Engulfing Candlestick)

यदि आप Chart में एक Down Trend के बाद Bullish Engulfing Candle की पहचान कर लेते है, तो इसके बाद आपका अगला कार्य होता है उस पर एक सफल और अनुशाषित वाला ट्रेड लेना जो आप निम्नलिखित रूप से ले सकते है।

Entry Point (प्रवेश): Bullish Engulfing Candle को पहचान करने के बाद आपको ध्यान रखना है, जब Chart में Price बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल के हरे कैंडल के High के ऊपर चला जाये तब आप एक तेजी (Long Position) का ट्रेड ले सकते है। अधिक पुष्टि के लिए Chart में जब Price बुलिश एन्गल्फिंग कैंडल के हरे कैंडल के High के ऊपर जब अगला कैंडल Close दे तब भी आप एक Up Trend का ट्रेड भी ले सकते है।

Stop Loss (स्टॉप लोस): Bullish Engulfing Candle में जब Price बुलिश कैंडल के हरे कैंडल के निचे जाता है, तब आपको ट्रेड से Stop Loss लेकर निकल जाना चाहिये। अधिक पुष्टि (Confirmation) और सुरक्षित Stop Loss के लिए जब Price बुलिश कैंडल के हरे कैंडल के निचे एक कैंडल बंद (Close) देता है तब भी आपको समझ जाना चाहिये यह चार्ट में एक Pattern Failure है और आपको ट्रेड से Exit कर लेना चाहिये।

Target (लक्ष्य प्राप्ति): Bullish Engulfing Candle के पहचान करने के बाद आप जब ट्रेड लेते है और ट्रेड आपके दिशा में चलने लगे तब आपको अपने Stop Loss का दो गुणा (2x) या तीन गुणा (3x) का Target रख के Target मिलने पर ट्रेड से Exit हो जाना चाहिये।

या फिर जब तक Price किसी अगले Resistance (रुकावट) तक नहीं जाता तब तक आप ट्रेड में बने रह सकते है जैसे ही Price किसी Resistance पर जाकर स्थिर हो जाये और अपने पिछले Low को तोर देता है और प्राइस निचे की ओर चला जाता है तब भी आप ट्रेड में Target लेकर निकल सकते है।

शूटिंग स्टार कैंडल (Shooting Star Candle) और इनवर्टेड हैमर कैंडल (Inverted Hammer Candle) के बिच अंतर को समझने के लिए पढ़े: शूटिंग स्टार और इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न में अंतर / Difference Between Shooting Star and Inverted Hammer Candlestick

Rate this post