सिर्फ बचत की आदत सही नहीं (Only Habit Of Saving Is Not Good)
हर कोई पैसे की बचत करना चाहता है। और करते भी है पर क्या यह सही है या नहीं और क्या हम इस बचत किए हुए पैसों से भविष्य मे आमिर बन सकते है ?
हमे बचपन से यही बताया जाता हैं अपने पैसे की बचत (Save) करो बुरे वक़्त में काम आयेगा लेकिन क्या सही में काम आता हैं, असल में उस टाइम तक उस पैसे का वैल्यू बहुत कम हो जाता हैं। जिससे उस समय आपको उन कार्य को करने के लिए कई परेसानियों का सामना करना पर सकता हैं। लेकिन इसे हम कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
पैसे की वैल्यू (value) घट जाना
पैसे की वैल्यू (value) घट जाने का मतलब यह हैं, की आप जो अभी पैसे बचा रहे हो और सोच कर रखा हैं की मैं आने वाले 5 साल या 10 साल के बाद में कुछ करूंगा पर उस टाइम (Time) तक उसकी पैसे की वैल्यू (Value) कम हो जाता हैं, किस लिए कम हो जाता हैं, हम इसे उदाहरण (Example) से समझते हैं।
मान लीजिए आप हर साल 1 लाख तक की बचत करते हैं , तो 10 साल बाद हमारे पास 10 लाख रुपये होंगे लेकिन क्या आज से 10 साल बाद जो हमारे पास 10 लाख रुपये होंगे उसकी वैल्यू (value) कम या फिर उसे आधी भी हो सकती हैं, क्युकी हर साल महंगाई 5% के दर से बढ़ती जा रही हैं, क्या आपके बचत किए हुए पैसे हर साल 5% बढ़ रही हैं या फिर आपको उसे ज्यादा बचत करने की सोच रहे हैं या फिर अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं इसे पूरा पढे।
आपातकालीन (Emergency) समय के लिए तैयारी
आपातकालीन (Emergency) समय के लिए तैयारी करनी चाहिये क्योंकि हर व्यक्ति के जिंदगी में ऐसा दौर आता हैं, जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकता हैं इसमे सबसे ज्यादा परेशानी हमें हेल्थ (health) से जुड़ी होती है, जिसकी वजह से हमारे सारे बचत किए हुए पैसे खतम हो जाते हैं, और हमारे पास पैसे ना होने की वजह से हमारी और हमारे परिवार की भी परेशानीयां बढ़ जाती हैं।
इससे बचने के लिए हमे सबसे पहले अपना और अपने परिवार (family) का हेल्थ इन्श्योरेन्स (Health Insurance) और लाइफ इन्श्योरेन्स (Life Insurance) जरूर करना चाहिए इसे हमें बुरे वक़्त में परेशानीयां कम होगी, और पूरे परिवार का मतलब यह नहीं की हम छोटे 5 साल के बच्चे का भी इन्श्योरेन्स करवा दे ये गलती हमें नहीं करनी हैं।
हमें केवल उन्ही की इन्श्योरेन्स करवाये हैं, जिनकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र हो, और अगर आप पूरे परिवार का इन्श्योरेन्स करवाने की परिस्थिति मे नहीं हैं तो केवल उसी व्यक्ति का इन्श्योरेन्स (insurance) करवाए जिसके ऊपर पूरे परिवार निर्भर करता हैं।
सिर्फ बचत से महंगाई को हरा नहीं सकते
सिर्फ बचत से महंगाई को हरा नहीं सकते ये बात सत्य भी हैं, क्युकी मैंने आपको पहले ही बता दिया था की हर साल महंगाई बढ़ती जा रही हैं और आपकी बचत किए हुए पैसे हर साल 5% से घटता जा रहा हैं, जिसकी वजह से आप महंगाई को हरा नहीं सकते, अगर आपको महंगाई को हराना हैं तो आपको अपने खर्चे को कम करना होगा या फिर कमाई का जरिया (Source of Income) बढ़ना होगा। महंगाई को हराने का एक ही जरिया हैं, वो हैं निवेश (Invest) करना जो की हर व्यक्ति को करना चाहिए ।
निवेश कैसे करे(How to Invest)?
जब हम अपने पैसे को कही इन्वेस्ट करने की सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता हैं की हम अपने पैसे को इन्वेस्ट कहा और कैसे करे की जिससे हम अपने पैसे को बढ़ा और महंगाई को भी हरा सके।
1. म्यूचूअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना
म्यूचूअल फंड (Mutual Fund) एक अच्छा और आसान तरीका हैं निवेश करना उन लोगों के लिए जिन्हे स्टॉक का कुछ ज्ञान नहीं है, या उन्हे समझ मे नहीं आता की कौन से स्टॉक (Stock) में अपने पैसे को निवेश करे और उन व्यक्ति के लिए जो अपने पैसे को एक बार लगा दे और बार-बार देखना नहीं चाहते, और समय के साथ अपने पैसे को भी बढ़ा सके तो उन लोगों के लिए म्यूचूअल फंड सही हैं।
आप अपने से एक सही Flexible, Multiple फंड को चुन सकते हैं या सबसे सुरक्षित (Safe) Index फंड है, आप इनमे से कोई भी फंड मे निवेश कर सकते हैं अगर आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेना है तो आप अपने पैसे को इंडेक्स फंड में निवेश कर दे, इससे आपको बार-बार देखना भी नहीं परेगा और FD से ज्यादा रिटर्न भी मिल जाएगा ।
2. स्टॉक(Stock) में निवेश करना
शेयर मार्केट में लिस्ट हुई कॉम्पनियों के शेयर खरीदना । शेयर की ट्रैडिंग या खरीद-बिक्री दोनों स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(Bombay Stock Exchange) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज(National Stock Exchange) पर होती हैं।
जब आप किसी अच्छी भरोसेमंद कंपनी में लंबे समय तक निवेश करते है, तो आपको 20% से भी ज्यादा का रिटर्न मिल सकता हैं लेकिन ऐसी कंपनी को ढूँढने के लिए आपको कुशलता , मेहनत और सब्र की सख्त जरूरत होती हैं ।