पर्सनल लोन (Personal Loan) की पूरी जानकारी, फायदे और नुकसान, ब्याज दरें, ब्याज दरों की तुलना और योग्यता शर्तें जानें

पर्सनल लोन (Personal Loan) यह एक असुरक्षित लोन (Unsecured Loan) है। इस लोन को लेनें के लिए आपको किसी तरह के कोई गारंटी/ सिक्योरिटी जमा करने या गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती हैं, ये लोन आपको कम समय के लिए मिलती हैं, तो आप लोन का भूकतान 1 से 5 साल के बीच कर सकते हैं। पर्सनल लोन होम लोन और कार लोन के एकदम विपरीत होता हैं। पर्सनल लोन को किसी भी उद्देश्य के लिए ले सकते हैं।

सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन (Secured loan and Unsecured loan in Hindi )

पर्सनल लोन के फायदे (Advantage of Personal Loan in Hindi)

  • पर्सनल लोन में आपको कुछ भी गिरवी रखना नहीं परता हैं।
  • धन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन को आच्छा लोन माना जाता हैं।
  • पर्सनल लोन में आपको 40 लाख रु. तक का लोन दिया जाता है।
  • पर्सनल लोन बहुत आसानी से और जल्दी मिल जाता हैं।

पर्सनल लोन के नुकसान (Disadvantage of Personal Loan in Hindi)

  • पर्सनल लोन में ब्याज दर ज्यादा होती हैं, ये आमतौर पर 10.49% प्रति वर्ष से शुरू होती है।
  • पर्सनल लोन लंबे समय के लिए नहीं मिलता है।
  • इसमें सबसे ज्यादा जोखिम ऋणदाता को होता हैं, क्यूकि उनके पास आपका कुछ भी गिरवी के तौर पर जमा नहीं रहता हैं।

यह ब्याज दर बदल भी सकती हैं तो अप्लाइ करते समय ब्याज दर जरूर देखे उस ऋणदाता का ।

बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरों की तुलना(Comparison of personal loan interest rates of banks)

नीचे दी गई टेबल में भारत के मुख्य बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरों की तुलना की गई है।

बैंक(BANK)ब्याज दर (प्रति वर्ष)प्रोसेसिंग फीस (लोन राशि की %)अप्लाई करें
भारतीय स्टेट बैंक(State Bank of India)11.05%-14.05%1.5%(1000 से 15000) तक अप्लाई करें
HDFC बैंक 10.50% – 24%₹4999अप्लाई करें
ICICI बैंक10.50% – 16%लोन राशि का 2.5% तक अप्लाई करें
बैंक ऑफ बडौदा(Bank of Baroda)10.90% – 18.25%2% (न्यूनतम ₹1,000 और अधिकतम ₹ 10,000)अप्लाई करें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया(Union Bank of India)11.40% – 15.50%लोन राशि का 1% तक अप्लाई करें
एक्सिस बैंक(Axis Bank) 10.49% – 22%लोन राशि का 2% तकअप्लाई करें
बैंक ऑफ इंडिया(Bank of India)10.25% से शुरू 2% तक (अधिकतम ₹10,000)अप्लाई करें
इंडियन बैंक(Indian Bank)10.00% –15.00%लोन राशि का 1% तक
कोटक महिंद्रा बैंक(Kotak Mahindra Bank)10.99% से शुरू लोन राशि का 3 % तकअप्लाई करें
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया(Central Bank of India)10.95% -12.55%लोन राशि का 1% तक
इंडसइंड बैंक(Indusind Bank)10.25% से शुरू शून्य अप्लाई करें
यस बैंक(Yes Bank)10.99% – 20%लोन राशि का 2% तकअप्लाई करें
आईडीबीआई बैंक(IDBI Bank)11.00% – 15.50%लोन राशि का 1% तकअप्लाई करें
यूको बैंक(UCO Bank) 12.45% – 12.85%
लोन राशि का 1% तक
फेडरल बैंक(Federal Bank)11.99% – 17.49%लोन राशि का 2% तकअप्लाई करें
(IDFC First Bank)10.49% से शुरूलोन राशि का 3.5% तकअप्लाई करें
पंजाब नेशनल बैंक(Punjab National Bank)10.40% – 16.95%लोन राशि का 1% तक
RBL Bank14% – 23%लोन राशि का 3.5% तक
बैंक ऑफ महाराष्ट्र(Bank of Maharashtra)10% से शुरू लोन राशि का 1% तकअप्लाई करें
पर्सनल लोन (Personal Loan) की ब्याज दर (प्रति वर्ष) और प्रोसेसिंग फीस (लोन राशि की %) बैंक आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

पर्सनल लोन की फीस और चार्ज़ेंस (Personal Loan Fees and Charges)

पर्सनल लोन की फीस और चार्ज़ेस (Personal Loan Fees and Charges) बैंक आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

  1. पर्सनल लोन में प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.5% से 4% तक लगती हैं।
  2. पर्सनल लोन में यदि आप Pre-Payment या Part Payment और Foreclosure Charges का भुगतान करते हैं, तो आपको Floating Rate के लिए शून्य और Fixed Rate के लिए आमतौर पर मूल बकाया राशि पर लगभग 2% – 5% भूकतान करना परता हैं।
  3. यदि आप लोन को रद्द करना चाहते हैं, तो आपको लगभग ₹3000/- शुल्क का भुगतान करना होगा।
  4. इसमें Penal Charges लगते हैं जो की 2% प्रति माह और 24% प्रति वर्ष लगते हैं।
  5. यदि आप पर्सनल लोन में ईएमआई/चेक बाउंस करते हैं, तो आपको प्रति चेक बाउंस शुल्क लगभग ₹400/- का भुगतान करना होगा।
  6. इसके अलावा बैंक आपसे और भी अन्य चार्ज़ेंस वसूल कर सकते हैं, जैसे की डोक्यूमेंटेशन चार्जे़स, वेरिफिकेशन चार्ज़ेस, डुप्लीकेट स्टेटमेंट चार्ज़ेस और NOC सर्टिफिकेट चार्ज़ेस

पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें (Personal Loan Eligibility Criteria)

पर्सनल लोन (Personal Loan) में कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण योग्यता शर्ते हैं, बैंक के आधार पर ये शर्ते बदल/बढ़ भी सकती हैं। जिन्हे आवेदकों को पूरा करना ही होगा।

  • पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र होनी चाहिए ।
  • पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की सीबील स्कोर 750 से अधिक होनी चाहिए।
  • नौकरी पेशा वाले लोगों का न्यूनतम वेतन ₹15000/- प्रति माह होनी चाहिए, और गैर- नौकरीपेशा वाले लोगों की आय कम से कम 5 लाख रुपए प्रति वर्ष होने चाहिए।
  • नौकरी पेशा वाले लोगों का कार्य अनुभव कम से कम 1 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • गैर- नौकरीपेशा वाले कम से कम 3 साल से बिज़नेस को चला रहे हों।

Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं

पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज (Documents Required for Personal Loan)

पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट निम्नलिखित है। बैंक के आधार पर ये दस्तावेज बदल/बढ़ भी सकती हैं। जिन्हे आवेदकों को पूरा करना ही होगा।

  1. पहचान प्रमाण:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट ,
  2. निवास प्रमाण:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, यूटिलिटी बिल ( पानी व बिजली),
  3. आय प्रमाण:-
    1. नौकरी पेशा:- सैलरी स्लिप, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट,फॉर्म 16
    2. गैर- नौकरीपेशा:- पिछले साल का इनकम टैक्स रिटर्न और बैलेंस शीट/ बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।
  4. लोन प्रदान करने वालों के द्वारा मांगा गया अन्य ज़रूरी दस्तावेज।
Rate this post