कार लोन (Car Loan) कई प्रकार के होते हैं और हर लोन की शर्तें और ब्याज दरें भी अलग-अलग होती हैं। इसमें हम जानेंगे कि कार लोन क्या है, कार लोन कितने प्रकार के होते हैं, कार लोन के फायदे और नुकसान, कार लोन के नियम, शर्तें और ज़रूरी दस्तावेज़।
कार लोन के प्रकार (Type Of Car Loan In Hindi)
बैंक और NBFC(Non-Banking Financial Company) के द्वारा 3 प्रकार के लोन प्रदान किए जाते हैं।
- नई कार लोन (New Car Loan): नई कार लोन में, आपको 1 से 7 वर्ष की लोन अवधि प्रदान की जाती है, और लोन ब्याज दरें लगभग 9% से 14% प्रति वर्ष तक होती हैं।
- पुरानी कार लोन (Used Car Loan): नई कार लोन की अपेक्षा पुरानी कार लोन की ब्याज दर अधिक होती हैं, पुरानी कार लोन की समय अवधि 1 से 5 साल तक की होती हैं।
- कार गिरवी रख कर लोन (Loan Against Car): यदि आपको लोन की जरूरत हैं तो आप अपनी कार को गिरवी रख कर लोन ले सकते हैं, इसमें भी लोन की ब्याज दर अधिक और समय सीमा कम होती हैं, यदि आपका सीबील स्कोर ज्यादा अच्छा ना हो तो इस प्रकार के लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Cibil Score/Credit Score क्या होता हैं। इसे जानने के लिए पढ़े : Cibil Score/Credit Score का सम्पूर्ण जानकारी, ये क्या होता हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं
कार लोन के लिए योग्यता शर्ते (Car Loan Eligibility Criteria In Hindi)
कार लोन योग्यता शर्ते बैंक और अन्य लोन योजनाओ के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं। हालाँकि, कुछ सामान्य कार लोन के योग्यता शर्ते निम्नलिखित हैं।
- राष्ट्रीयता: भारत के नागरिक होना चाहिए।
- आयु सीमा: लोन लेने वाले की उम्र 21 से 60 की बीच होनी चाहिए।
- सिबिल स्कोर: सिबिल स्कोर 750 से अधिक होनी चाहिए।
- नौकरी पेशा:
- लोन लेने वाले यदि नौकरी पेशा वाले है तो उनको 2 साल या उसे अधिक नौकरी का अनुभव होना चाहिए।
- आय पात्रता के आधार पर न्यूनतम वेतन पर्ची और फार्म 16।
- सभी अनुमोदित कार मॉडल (all approved car models) के लिए न्यूनतम नेट वार्षिक वेतन ₹ 2,40,000 पी ऐ
- व्यापारी पेशा:
- इसमें आपको कम से कम 3 वर्ष या उससे अधिक का अनुभव होना चाहिए।
- आय पात्रता के आधार पर न्यूनतम इंकम टैक्स रिटर्न फाइल ।
- सभी अनुमोदित कार मॉडल (all approved car models) के लिए न्यूनतम वार्षिक बिज़नेस इनकम ₹1,80,000 पी ऐ या उससे अधिक होनी चाहिए ।
इनके अलावा कार लोन की योग्यता शर्ते इस पर निर्भर करती हैं की आप किस प्रकार की कार खरीद रहे हैं, और किस जगह से खरीद रहे हैं।
कार लोन के लिए जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required For Car Loan In Hindi)
- पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
- आयु प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, 10वी कक्षा की मार्कशीट और ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से किसी एक की फोटोकॉपी)।
- आय प्रमाण (नौकरी पेशा): फॉर्म 16 की कॉपी, पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप, पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और आईटी रिटर्न (Income Tax Return) ।
- आय प्रमाण (गैर-नौकरी पेशा): केवल नवीनतम आईटी रिटर्न (Income Tax Return), बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, बिज़नेस लाइसेंस और बिज़नेस के पते का प्रमाण।
कार लोन के फायदे (Car Loan Advantages In Hindi)
कार लोन के फायदे निम्नलिखित हैं ।
- कार लोन पर आपको काम ब्याज दर पर लोन मिल जाता हैं।
- आपका सीबील स्कोर ज्यादा अच्छा ना हो तो आप अपनी कार रख का लोन ले सकते हैं,
- कार की कुल कीमत का आपको 80 से 90 प्रतिशत तक आपको कार लोन मिल जाता हैं।
- कार लोन लंबे समय अवधि के लिए दिया जाता हैं।
- यदि आप कार लोन की शर्तें पूरी करते हैं तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।
कार लोन के नुकसान (Car Loan Disadvantages In Hindi)
कार लोन के कुछ निम्नलिखित नुकसान हैं।
- आप जब तक कार की लोन राशि चुका नहीं देते तब तक कार पर आपका अधिकार नहीं होता हैं।
- आप लोन की राशि को चुकाने में अशफल हुए तो ऋणदाता आपकी कार को जब्त कर सकता हैं।
कार लोन EMI कैलकुलेटर (Car Loan EMI Calculator)
अगर आपने बैंक से लोन लिया है तो आपको हर महीने जो किस्त चुकानी होती है उसे EMI यानी इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट कहते हैं।
EMI कैलकुलेट करने का फार्मूला
भुगतान की जाने वाली ईएमआई (EMI) राशि की गणना निम्नलिखित सूत्र (Formula) का उपयोग करके की जाती है
EMI = P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N- 1]
इस सूत्र में
- P = मूल राशि,
- R = मासिक ब्याज दर,
- N = लोन अवधि ।